लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2024ः 'हम' नहीं लड़ेगी चुनाव, मांझी ने किया ऐलान, जानें पांच सीट पर दावा करने वाले बिहार के पूर्व सीएम क्यों हटे पीछे

By एस पी सिन्हा | Updated: June 12, 2023 20:13 IST

बिहारः जीतन राम मांझी के बयान से यह अनुमान लगाया जाने लगा है कि विपक्षी दलों को एकजुट करने निकले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घर में ही झटका लग सकता है।

Open in App
ठळक मुद्दे23 जून को पटना में विपक्षी नेताओं का जुटान होना है।महागठबंधन के साथी 'हम' के संरक्षण जीतनराम मांझी को आमंत्रित नहीं किया गया है।23 जून से पहले ही नीतीश कुमार को बड़ा झटका लग सकता है।

पटनाः बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी और हम पार्टी के संरक्षक जीतनराम मांझी ने आज ऐलान किया है कि लोकसभा चुनाव में हम एक भी सीट पर चुनाव नहीं लड़ने जा रहे हैं। वही 23 जून को आयोजित विपक्षी दलों की बैठक में शामिल होने के लिए निमंत्रण नहीं मिलने पर उन्होंने कहा कि हम क्या हैं? हमारे बारे में लोग क्या समझते हैं? इससे कोई मतलब नहीं है।

उन्होंने कहा कि हमारे नेता नीतीश कुमार हैं, वही जब इसमें कोर्डिनेशन कर रहे हैं तो सब कुछ है। हम रहे या ना रहे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। बता दें कि जीतन राम मांझी लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी के लिए पांच सीट पर दावा कर रहे थे। लेकिन अब मांझी इस मांग से सीधे पीछे हट गए हैं।

उन्होंने साफ- साफ कह दिया कि अब उनकी पार्टी बिहार के एक सीट पर भी चुनाव नहीं लड़ने जा रही है। उन्होंने कहा कि हर आदमी को आशावादी होनी चाहिए। बिहार की धरती ऐसी रही है यहां से एक एक इंटरनेशनल घटनाएं घटी है और कामयाबी मिली है। पत्रकारों ने जब पूछा की क्या आप मजाक कर रहे हैं?

मांझी ने कहा की आप जो समझ सकते हैं समझे। मांझी के इस बयान से यह अनुमान लगाया जाने लगा है कि विपक्षी दलों को एकजुट करने निकले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घर में ही झटका लग सकता है। 23 जून को पटना में विपक्षी नेताओं का जुटान होना है।

इस बैठक में शामिल होने के लिए महागठबंधन के साथी 'हम' के संरक्षण जीतनराम मांझी को आमंत्रित नहीं किया गया है। इससे मांझी नाराज बताए जा रहे हैं और उन्होंने नाराजगी भी जाहिर कर दी है। पूर्व मांझी मांझी के रुख से ऐसा लग रहा कि 23 जून से पहले ही नीतीश कुमार को बड़ा झटका लग सकता है।

टॅग्स :बिहारलोकसभा चुनाव 2024जीतन राम मांझीनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos