लाइव न्यूज़ :

बिहारः शादी के दूसरे ही दिन दूल्हे की मौत से हड़कंप, जांच करने पर 79 बारातियों में कोरोना संक्रमण

By आदित्य द्विवेदी | Updated: June 30, 2020 08:14 IST

15 जून को पटना जिले के डीहपाली में अंबिका चौधरी के बेटे की शादी थी। इसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए थे। शादी के दूसरे ही दिन यानी 17 जून को दूल्हे की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देपटना जिले में इस कोरोना विस्फोट के साथ राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढकर 9506 पर पहुंच गई है।एकसाथ एक ही समारोह से इतने लोगों के कोरोना संक्रमित होने की वजह से प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए।

बिहार के पटना जिले में एक बारात कोरोना का क्लस्टर बनकर सामने आई है। जहां एकसाथ 79 लोग संक्रमित पाए गए हैं और शादी के दूसरे ही दिन दूल्हे की मौत हो गई है। हालांकि दूल्हे की कोरोना की जांच नहीं की गई जिससे उसके संक्रमित होने की पुष्टि नहीं हुई है। पटना जिले में इस कोरोना विस्फोट के साथ राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढकर 9506 पर पहुंच गई है।

15 जून को हुई थी शादी, 17 को दूल्हे की मौत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 15 जून को पटना जिले के डीहपाली में अंबिका चौधरी के बेटे की शादी थी। इसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए थे। शादी के दूसरे ही दिन यानी 17 जून को दूल्हे की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना से मौत के एहतियातन शादी समारोह में शामिल लोगों की जांच कराने का फैसला किया। पहले 125 लोगों के सैंपल लिए गए जिसकी 22 जून को रिपोर्ट आई। इसमें 15 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद 369 लोगों की जांच की गई जिसमें 79 लोग संक्रमित पाए गए हैं।

कई इलाके कंटेनमेंट ज़ोन में तब्दील

एकसाथ एक ही समारोह से इतने लोगों के कोरोना संक्रमित होने की वजह से प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। फिलहाल विवाह स्थल डीहपाली समेत मीठा कुंआ, खपुरा और बाबा बोरिंग रोड को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है। यहां कई मुहल्लों को सील किया गया है। इलाके में सैनेटाइजेशन का काम चल रहा है। बाजार में दुकानदारों को भी अतिरिक्त एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।

देशभर में अनलॉक की प्रक्रिया जारी

कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए चार चरण के लॉकडाउन के बाद अब अनलॉक की प्रक्रिया जारी है। इसमें तमाम गतिविधियों को अनुमति दी गई है जिसमें शादी-विवाह भी शामिल हैं। हालांकि ऐसे समारोह में शामिल होने के लिए दिशानिर्देश जारी किए गए हैं लेकिन लोग लापरवाही बरत रहे हैं। इसी का नतीजा है कि एक शादी समारोह में एकसाथ इतने लोग संक्रमित पाए गए हैं।

पिछले 24 घंटे में कोराना संक्रमण के कितने मामले

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पटना में 87, अरवल में 1, औरंगाबाद में 9, बांका में 2, बेगूसराय में 5, भागलपुर में 1, दरभंगा में 17, पूर्वी चंपारण में 32, गया में 3, गोपालगंज में 1, जहानाबाद में 2, कैमूर में 19, किशनगंज में 1, मधेपुरा में 9, मुंगेर में 4, मुजफ्फरपुर में 16, नालन्दा में 5, नवादा में 19, पूर्णिया में 2, सहरसा में 5, समस्तीपुर में 1, सारण में 3, शेखपुरा में 1, शिवहर में 10, सीवान में 5, सुपौल में 1 पश्चिमी चंपारण में 22 नए संक्रमितों की पहचान की गई है।

कोरोना संक्रमण का रिकवरी रेट बेहतर

विभाग के अनुसार बिहार में कोरोना संक्रमितों के स्वस्थ होने का प्रतिशत भी राष्ट्रीय औसत से काफी बेहतर है। बिहार में रिकवरी रेट 78.5 फीसदी है, जबकि देश का यह 58.5 फीसदी है। देश के स्तर पर कोरोना संक्रमित मृतकों का प्रतिशत तीन है, जबकि बिहार में यह 0.7 प्रतिशत है।

टॅग्स :बिहारपटनाकोरोना वायरसबिहार में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील