लाइव न्यूज़ :

बिहार सरकार ने जाति आधारित सर्वे पर पटना हाईकोर्ट के अंतरिम रोक को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी

By रुस्तम राणा | Updated: May 11, 2023 18:38 IST

पटना हाईकोर्ट ने मंगलवार को बिहार सरकार की याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें राज्य में जातिगत जनगणना पर अंतरिम रोक की जल्द सुनवाई की मांग की गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देअदालत ने कहा कि सुनवाई तीन जुलाई को होगी जो पहले तय की गई थी और तब तक यह रोक प्रभावी रहेगीपटना हाईकोर्ट ने राज्य में जाति आधारित जनगणना पर अंतरिम रोक लगा दी गई थीHC ने कहा था- राज्य सरकार को बिहार में इस तरह की जातिगत जनगणना कराने का कोई अधिकार नहीं

नई दिल्ली: बिहार सरकार ने गुरुवार को पटना हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया, जिसमें राज्य में जाति आधारित जनगणना पर अंतरिम रोक लगा दी गई थी। पटना हाईकोर्ट ने मंगलवार को बिहार सरकार की याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें राज्य में जातिगत जनगणना पर अंतरिम रोक की जल्द सुनवाई की मांग की गई थी। 

अदालत ने कहा कि सुनवाई तीन जुलाई को होगी जो पहले तय की गई थी और तब तक यह रोक प्रभावी रहेगी। बिहार सरकार ने याचिकाओं पर शीघ्र सुनवाई की मांग करते हुए पटना हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और कहा था कि मामले को लंबित रखने से कोई उद्देश्य पूरा नहीं होगा। 

गौरतलब है कि 4 मई के अपने आदेश में, पटना उच्च न्यायालय ने जाति आधारित सर्वेक्षण को वस्तुतः एक अन्य नाम से होने वाली जनगणना और "प्रथम दृष्टया असंवैधानिक" करार दिया था। कोर्ट ने इसे "संसद की विधायी शक्तियों का अतिक्रमण बताया था। अदालत ने कहा था, "राज्य सरकार को बिहार में इस तरह की जातिगत जनगणना कराने का कोई अधिकार नहीं है।"

राज्य हाईकोर्ट की खंडपीठ ने कहा था कि बिहार सरकार की "राज्य विधानसभा में विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ एक जाति सर्वेक्षण के डेटा को साझा करने का इरादा सामान्य रूप से लोगों की निजता के मौलिक अधिकार के उल्लंघन का एक बड़ा सवाल उठाता है"।

टॅग्स :Patna High Courtजाति जनगणनाबिहारनीतीश कुमारNitish Kumar
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप