लाइव न्यूज़ :

पटना उच्च न्यायालय के नए न्यायाधीश न्यायमूर्ति अभिषेक रेड्डी को राज्यपाल ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई, ऐसा पहली बार हुआ, जानें

By एस पी सिन्हा | Updated: May 15, 2023 15:53 IST

राज्यपाल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को ही शपथ दिलाते आए हैं। अन्य न्यायाधीशों का शपथ ग्रहण समारोह पटना हाई कोर्ट परिसर में ही होता रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्य न्यायाधीश अन्य न्यायाधीश को शपथ दिलाते रहे हैं।पहली बार राज्यपाल ने एक नई परम्परा के तहत न्यायाधीश को राजभवन में ही शपथ दिलाई है।सरकार के विभिन्न वरीय पदाधिकारीगण तथा अन्य लोग उपस्थित थे।

पटनाः पटना उच्च न्यायालय के नए न्यायाधीश न्यायमूर्ति अनीरेड्डी अभिषेक रेड्डी को आज ने आज राज्य के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने राजभवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति अनीरेड्डी अभिषेक रेड्डी का तबादला तेलंगाना हाईकोर्ट से पटना हाईकोर्ट हुआ है।

अब तक राज्यपाल हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को ही शपथ दिलाते आए हैं। जबकि अन्य न्यायाधीशों का शपथ ग्रहण समारोह पटना हाई कोर्ट परिसर में ही होता रहा है। जिसमें मुख्य न्यायाधीश अन्य न्यायाधीश को शपथ दिलाते रहे हैं। लेकिन इसबार राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने पटना हाई कोर्ट के न्यायाधीश को भी शपथ दिलाया। इस बार पहली बार राज्यपाल ने एक नई परम्परा के तहत न्यायाधीश को राजभवन में ही शपथ दिलाई है।

इस शपथ ग्रहण समारोह में पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एवं अन्य न्यायाधीश गणके साथ ही बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चन्द्र ठाकुर, बिहार विधान सभा के अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी, राज्य सरकार के कई मंत्रीगण, महाधिवक्ता, बार एसोसिएशन, एडवोकेट एसोसिएशन एवं लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष व सचिव, पटना उच्च न्यायालय एवं राज्य सरकार के विभिन्न वरीय पदाधिकारीगण तथा अन्य लोग उपस्थित थे।

टॅग्स :बिहारपटनाPatna High Court
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए