लाइव न्यूज़ :

राबड़ी देवी की हटाई गई सुरक्षा, बेटों का CM नीतीश कुमार पर ऐसे फूटा गुस्सा

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 11, 2018 08:57 IST

'विगत 10 महीने से सुरक्षा की श्रेणी निर्धारित करने और बढ़ाने के लिए अनेकों बार नीतीश कुमार के अधीन गृह विभाग को लिखा, लेकिन ईर्ष्यावश बहाने दर बहाने नीतीश कुमार बढ़ाने की बजाय इसमें कटौती कर रहे है।'

Open in App

पटना, 11 अप्रैलःबिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास दस सर्कुलर रोड से सुरक्षा कम किए जाने के बाद सियासत गरमा गई है। पूर्व सीएम लालू यादव के बेटों तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव ने सूबे के मुखिया नीतीश कुमार पर निम्त स्तर की राजनीति का आरोप लगाया। साथ ही साथ नाराजगी जाहिर करते हुए कहा है कि दोनों भाइयों को मिली सुरक्षा को भी वापस कर करूंगा ताकि नीतीश कुमार  तुच्छ ईर्ष्यालु कार्य छोड़ सकारात्मक कार्यों पर ध्यान केन्द्रित कर सकें। उन्होंने देर शाम एक के बाद एक लगातार ट्वीट किए।

उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'विगत 10 महीने से सुरक्षा की श्रेणी निर्धारित करने और बढ़ाने के लिए अनेकों बार नीतीश कुमार के अधीन गृह विभाग को लिखा, लेकिन ईर्ष्यावश बहाने दर बहाने नीतीश कुमार बढ़ाने की बजाय इसमें कटौती कर रहे है। आज (मंगलवार) सीबीआई पूछताछ के बाद नीतीश कुमार ने तुरंत हाउस गार्डस को हटाने का आदेश दिया है।'उसके बाद उन्होंने ट्वीट किया, 'मेरी माता श्रीमती राबड़ी देवी जी ने पूर्व CM की हैसियत से प्राप्त सुरक्षा, मेरे भाई को विधायक के नाते और मुझे नेता प्रतिपक्ष के नाते प्राप्त सुरक्षा को बिहार के सीएम नीतीश कुमार को वापस सौंप रहे है ताकि वो तुच्छ ईर्ष्यालु कार्य छोड़ सकारात्मक कार्यों पर ध्यान केन्द्रित कर सके।' तेजस्वी ने आगे ट्वीट कर कहा, 'आज दिन में नीतीश कुमार ने असंवैधानिक तरीके से मुझे नेता प्रतिपक्ष के नाते कैबिनेट मंत्री के समान प्राप्त अधिकारों को दरकिनार करते हुए सरकारी आवास खाली करने का नोटिस निर्गत करवाया है और शाम को परिवार की सुरक्षा कटौती के लिए दूत भेज दिए। नीतीश जी, और निम्नस्तर पर उतरिए।'

टॅग्स :तेजस्वी यादवतेज प्रताप यादवनितीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप