लाइव न्यूज़ :

बिहारः नई शिक्षक नियमावली के विरोध में सरकारी स्कूल के शिक्षक सड़कों पर उतरे, जमकर विरोध प्रदर्शन

By एस पी सिन्हा | Updated: May 1, 2023 17:56 IST

Bihar: शिक्षक नारा लगाते हुए पटना के जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मांगों से संबंधित ज्ञापन दिया। सड़कों पर शिक्षकों का हुजूम उमड़ पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देशिक्षक संघ द्वारा बड़े पैमाने पर इसका विरोध किया जाएगा। पटना के डीएम को ज्ञापन सौंपकर नई नियमावली को रद्द करने की मांग किया है।कर्मचारी बनाने के लिए दोबारा परीक्षा कराने की क्या जरूरत है।

पटनाः बिहार सरकार के द्वारा बनाई गई नई शिक्षक नियमावली के विरोध में आज राज्य के सरकारी स्कूल के शिक्षक सड़कों पर उतरे और नीतीश सरकार से नई नियमावली को वापस लेने का मांग किया। राज्यस्तरीय आन्दोलन के क्रम में राजधानी पटना की सड़कों पर शिक्षकों का हुजूम उमड़ पड़ा।

शिक्षक नारा लगाते हुए पटना के जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और वहां मांगों से संबंधित ज्ञापन दिया। विरोध कर रहे शिक्षक संघ का कहना है कि इस नियामवली में कई खाामियां हैं। शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष मार्कंडेय पाठक और प्रदेश प्रवक्ता अश्विनी पांडेय ने बताया कि नई नियमावली में व्यापक पैमाने पर त्रुटियां हैं, जिन्हें सुधार करने की आवश्यकता है।

इसलिए हम शांतिपूर्ण विरोध कर सरकार को बताना चाहते हैं कि वो इस नई में बदलाव करें वरना शिक्षक संघ द्वारा बड़े पैमाने पर इसका विरोध किया जाएगा। शिक्षकों ने बताया कि आज उन्होंने पटना के डीएम को ज्ञापन सौंपकर नई नियमावली को रद्द करने की मांग किया है। शिक्षकों का कहना है कि राज्य कर्मचारी बनाने के लिए दोबारा परीक्षा कराने की क्या जरूरत है।

वहीं, नियोजित शिक्षकों का कहना है कि अब वे किसी विधायक या राजनेता के नेतृत्व में अपनी लड़ाई नहीं लड़ेंगे बल्कि अपनी लड़ाई खुद लड़ेंगे और सरकार को अल्टीमेटम देंगे कि उन्हें जल्द राज्य कार्यकर्ता का दर्जा दिया जाए, नहीं तो आने वाले दिनों में इस तरह की लड़ाई लड़ी जाएगी। स्कूलों में पठन-पाठन बंद करने पर वो लोग मजबूर हो जाएंगे।

उनकी मांग है कि अगर विधायक और मंत्री की परीक्षा दें तो वे भी परीक्षा देने को तैयार हैं। आन्दोलनकारी शिक्षकों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो आने आने वाले दिनों में डेरा डालो अभियान चलेगा और हर हाल में सरकार की इस नीति का विरोध जारी रहेगा। विरोध कर रहे शिक्षकों ने कहा कि सरकार की नियत साफ नहीं है।

डेढ़ दशक तक शिक्षक की नौकरी करने के बाद हमें फिर से परीक्षा देकर नए शिक्षक के रूप में नियुक्त करना चाहते हैं। यह कहीं से तर्कसंगत नहीं है। विरोध कर रहे शिक्षकों की नाराजगी सिर्फ नीतीश कुमार के प्रति ही नहीं थी। उनकी नाराजगी बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को लेकर भी थी।

शिक्षकों ने बताया ने सत्ता में आने से पहले तेजस्वी यह कहते थे कि वह सत्ता में आएंगे तो सभी को राज्यकर्मी का दर्जा देने के साथ वेतनमान भी दिया जाएगा। लेकिन जैसे ही वह नीतीश कुमार से मिले, उनका इरादा बदल गया। अब दोनों चाचा-भतीजे साथ में हम शिक्षकों के रणनीति बनाकर नीचा दिखाने का प्रयास कर रहे हैं।

शिक्षकों ने ऐलान किया कि पांच मई को शिक्षकों का बड़ा जुटान पटना में होगा, जिसमें आगे की रणनीति पर चर्चा की जायेगी। बता दें कि पटना के साथ ही राज्य के सभी 38 जिलों में शिक्षकों ने सड़को पर उतर कर नई शिक्षक नियमावली का विरोध किया है और संबंधित डीएम को ज्ञापन दिया।

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमारतेजस्वी यादवBJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप