लाइव न्यूज़ :

Bihar government ministers portfolios: विभागों का बंटवारा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास रहा सामान्य प्रशासन, गृह विभाग, देखें लिस्ट

By एस पी सिन्हा | Updated: March 16, 2024 14:12 IST

Bihar government ministers portfolios: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को पथ निर्माण, खान एवं भूतत्व, कला संस्कृति एवं युवा विभाग, जबकि विजय कुमार चौधरी जल संसाधन और संसदीय कार्य विभाग के मंत्री बनाए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को वित्त और वाणिज्य कर विभाग।नीरज कुमार बबलू को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग। महेश्वर हजारी को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का दायित्व दिया गया है।

Bihar government ministers portfolios: बिहार में नीतीश सरकार के मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद कैबिनेट विभाग की तरफ से इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। अधिसूचना के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सामान्य प्रशासन, गृह विभाग, मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन और ऐसे सभी विभाग जो किसी को आवंटित नहीं हुए हैं, उसके मंत्री होंगे। वहीं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को वित्त और वाणिज्य कर विभाग।

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को पथ निर्माण, खान एवं भूतत्व, कला संस्कृति एवं युवा विभाग, जबकि विजय कुमार चौधरी जल संसाधन और संसदीय कार्य विभाग के मंत्री बनाए गए हैं। वहीं बिजेन्द्र प्रसाद यादव को ऊर्जा, योजना एवं विकास विभाग, प्रेम कुमार को सहकारिता, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, श्रवण कुमार को ग्रामीण विकास, संतोष कुमार सुमन को सूचना प्रौद्योगिकी, लघु जल संसाधन, आपदा प्रबंधन, सुमित कुमार सिंह को विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी शिक्षा, रेणु देवी को पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, मंगल पांडेय को स्वास्थ्य एवं कृषि विभाग की जिम्मेवारी दी गई है। इसके साथ ही नीरज कुमार बबलू को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग।

जबकि अशोक चौधरी को ग्रामीण कार्य विभाग, लेसी सिंह को खाद्य उपभोक्ता भी संरक्षण विभाग, मदन सहनी को समाज कल्याण विभाग, नीतीश मिश्रा को उद्योग एवं पर्यटन विभाग, नितिन नवीन को नगर विकास आवास विभाग के साथ साथ विधि विभाग, दिलीप कुमार जायसवाल को राजस्व भूमि सुधार और महेश्वर हजारी को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का दायित्व दिया गया है।

वहीं, शीला कुमारी को परिवहन विभाग, सुनील कुमार को शिक्षा विभाग, जनक राम को अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग, हरी सहनी को पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, कृष्णनंदन पासवान को गन्ना उद्योग विभाग, जयंत राज को भवन निर्माण विभाग, मोहम्मद जमा खान को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, रत्नेश सदा को मध्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग, केदार प्रसाद गुप्ता को पंचायती राज विभाग, सुरेंद्र महतो खेल विभाग और संतोष कुमार सिंह श्रम संसाधन विभाग का मंत्री बनाया गया है।

टॅग्स :Bihar Legislative AssemblyपटनाPatna
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील