लाइव न्यूज़ :

पर्यावरण हित में नीतीश कुमार सरकार का बड़ा फैसला, बिहार के गाँवों और शहरों में इन डेट से बंद हो जाएगा पॉलिथीन थैलों का इस्तेमाल

By भाषा | Updated: October 1, 2018 20:38 IST

बिहार सरकार के महाधिकवक्ता ने पटना हाई कोर्ट को बताया कि 25 अक्टूबर से राज्य के सभी शहरों और 25 नवंबरों से ग्रामीण इलाके में हानिकारक पॉलीथीन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।

Open in App

पटना, एक अक्तूबर: बिहार सरकार ने सोमवार को पटना उच्च न्यायालय में हलफनामा पेश करके कहा कि आगामी 25 अक्टूबर से प्रदेश के सभी शहरों और 25 नवम्बर से ग्रामीण इलाकों में पॉलिथीन थैलों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लग जाएगा।

मुख्य न्यायधीश एम आर शाह और न्यायमूर्ति आशुतोष कुमार की एक पीठ के समक्ष राज्य सरकार की ओर से पेश हुए महाधिवक्ता ललित किशोर ने बताया कि पॉलिथीन के इस्तेमाल पर आगामी 25 अक्टूबर से प्रदेश के सभी शहरों और 25 नवम्बर से ग्रामीण इलाकों में पॉलिथीन थैलों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध होगा। पीठ पॉलिथीन की थैलियों पर रोक से संबंधित एक जनहित याचिका पर सुनवायी कर रही थी। 

अदालत ने गया जिले के बोधगया में महाबोधि मंदिर परिसर स्थित एक तालाब के प्रदूषित होने को लेकर एक हिंदी समाचारपत्र में छपी एक खबर पर संज्ञान लिया था।

अदालत ने राज्य सरकार को प्लास्टिक से बने पॉलिथीन थैलों के इस्तेमाल पर रोक लागाने के लिए कानून बनाने का निर्देश दिया था जिसमें उल्लंघन करने वालों पर अर्थदंड लगाने का प्रावधान हो।

बिहार सरकार गत सितंबर के मध्य में प्लास्टिक से बने पॉलिथीन थैलों के निर्माण, बिक्री पर प्रतिबंध के लिए एक मसौदा तैयार करते हुए इसको लेकर विभिन्न संगठनों, संस्थानों और हितधारकों से सुझाव मांगे थे।

बिहार सरकार से पहले उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश में हानिकारक पॉलीथीन पर प्रतिबंध लगाया था।

टॅग्स :नितीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए