लाइव न्यूज़ :

बिहारः गोरखपुर—कोलकाता स्पेशल ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतरे, कोई हताहत नहीं, सभी यात्री सुरक्षित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 20, 2020 20:54 IST

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि शाम 5.17 बजे हुए इस हादसे में ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए। दुर्घटनाग्रस्त डिब्बों में से एक सेकेंड एसी कोच है जबकि दूसरा डिब्बा स्लीपर कोच है।

Open in App
ठळक मुद्देमुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन से करीब 13 किलोमीटर दूर हुए इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है और ट्रेन के सभी यात्री सुरक्षित हैं। समस्तीपुर स्टेशन से दुर्घटना राहत ट्रेन चिकित्सकों के साथ दुर्घटनास्थल के लिए रवाना हो गयी है। इस हादसे के कारण मुजफ्फरपुर से समस्तीपुर जाने वाली डाउन लाइन तत्काल प्रभावित हुई है।

पटनाः बिहार में मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर के बीच सिलौट स्टेशन के पास मंगलवार शाम गोरखपुर—कोलकाता स्पेशल ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतर गए।

 

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि शाम 5.17 बजे हुए इस हादसे में ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए। दुर्घटनाग्रस्त डिब्बों में से एक सेकेंड एसी कोच है जबकि दूसरा डिब्बा स्लीपर कोच है। उन्होंने बताया कि मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन से करीब 13 किलोमीटर दूर हुए इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है और ट्रेन के सभी यात्री सुरक्षित हैं।

सोनपुर रेल मंडल के डीआरएम एक टीम के साथ हादसा स्थल पर पहुंच चुके हैं। समस्तीपुर स्टेशन से दुर्घटना राहत ट्रेन चिकित्सकों के साथ दुर्घटनास्थल के लिए रवाना हो गयी है। राजेश ने कहा कि उक्त ट्रेन को समस्तीपुर स्टेशन ले जाया जाएगा और उसमें अतिरिक्त डिब्बे जोडकर कोलकाता के लिए रवाना कर दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस हादसे के कारण मुजफ्फरपुर से समस्तीपुर जाने वाली डाउन लाइन तत्काल प्रभावित हुई है जबकि अप लाइन पर परिचालन सामान्य है । राजेश ने बताया कि प्रथम दृष्टया दुर्घटना के कारणों के बारे में पता नहीं चल पाया है।

टॅग्स :भारतीय रेलगोरखपुरबिहारकोलकातापश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos