लाइव न्यूज़ :

बिहार: कोरोना संकट के बीच अच्छी खबर, वायरस से पीड़ित दो व्यक्ति इलाज के दौरान हुए ठीक, जल्द होंगे डिस्चार्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 29, 2020 18:40 IST

इससे पहले कोरोना महामारी के लगातार बढ़ रहे खतरे को देखते हुए बिहार सरकार ने केंद्र सरकार से मांग की है कि बाहर से आने वाले लोगों के लिए अंतिम तारीख तय हो.

Open in App
ठळक मुद्देबटाऊंकुआं निवासी गुजरात के भाव नगर से पटना पुहंचा था. इलाजरत दोनों मरीजों में कोरोना वायरस से संक्रमण की रिपोर्ट इलाज के बाद निगेटिव आई है.

पटना:बिहार से कोरोना वायरस के कहर की बीच एक राहत भरी खबर सामने आई है, जिसमें नालंदा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एनएमसीएच) में इलाज करा रहे दो कोरोना वायरस संक्रमित मरीज बिल्कुल ठीक हो गए हैं. अस्पताल प्रशासन बाकी की औपचारिकताओं के बाद इन्हें जल्द ही डिस्चार्ज कर देगा.

इलाजरत दोनों मरीजों में कोरोना वायरस से संक्रमण की रिपोर्ट इलाज के बाद निगेटिव आई है. इन दोनों मरीजों में एक पटना सिटी के बटाऊकुआं का है, जबकि दूसरा पटना के ही फुलवारीशरीफ इलाके का रहने वाला है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक मरीज स्कॉटलैंड से आया था, जबकि दूसरा शख्‍स गुजरात के भावनगर से पटना पहुंचा था. एक सप्ताह के अंदर दोनों को अस्पताल में भार्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज़ किया जा रहा था. टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद जहा डॉक्टरों ने प्रसन्नता जाहिर की है.

वहीं, स्वास्थ्य महकमा ने भी संतोष जाहिर किया है. यह खबार बिहार के लोगों के लिए राहत देनेवाली है. एनएमसीएच प्रशासन ने बताया कि फुलवारी शरीफ निवासी राहुल स्कॉटलैंड से आया था. वहीं बटाऊंकुआं निवासी गुजरात के भाव नगर से पटना पुहंचा था. लौटने के एक सप्ताह के भीतर ही दोनों में कोरोना के लक्षण दिखे, जिसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. स्कॉटलैंड से लौट युवक पिछले शनिवार से अस्पताल में था जबकि दूसरा सोमवार को भर्ती हुआ था. इलाज के बाद आज दोनों की रिपोर्ट नेगेटिव आई. 

वहीं दूसरी तरफ आरएमआरआई से भी राहत की खबर सामने आई है. यहां पर 40 नमूने जांच के लिए भेजे गए थे, जिनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है. इसमें चार सैंपल शरणम हॉस्पिटल के भी थे. बिहार का पहला कोरोना पॉजिटि मुंगेर का सैफ एम्स में भर्ती होने से पहले इसी अस्पताल में इलाजरत था.

आज आए रिपोर्ट में उससे संपर्क में आने वाले चार लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है. इससे पहले रविवार को अस्पताल से जांच के लिए भेजे गए सभी सैम्पल्स की रिपोर्ट निगेटिव आई. आज कुल 40 सैम्पल्स की जांच हुई जिसमें से किसी भी मरीजों के सैम्पल पॉजिटिव नहीं पाए गए. सभी सैंपल्स की जांच आरएमआरआई में हुई है.

इससे पहले कोरोना महामारी के लगातार बढ़ रहे खतरे को देखते हुए बिहार सरकार ने केंद्र सरकार से मांग की है कि बाहर से आने वाले लोगों के लिए अंतिम तारीख तय हो. इस बारे में बिहार के मुख्य सचिव ने आज केंद्रीय गृह सचिव और दिल्ली के कैबिनेट सचिव से बातचीत की.

वीडियो कांफ्रेंसिंग पर हुई इस बातचीत की जानकारी देते हुए गृह विभाग के अपर सचिव आमिर सुबहानी ने बताया कि यह जरूरी है कि सीमित संख्या में लोग आएं. इसके साथ ही बिहार के बाहर से आ रहे भारी संख्या में प्रवासी लोगों के लिए सरकार ने बिहार पुलिस को अलर्ट कर दिया है. 

टॅग्स :बिहारकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?