लाइव न्यूज़ :

बिहार: शौचालय टैंक में सेंट्रिंग खोलने गए चार मजदूरों की दम घुटने से मौत, दो की हालत गंभीर

By एस पी सिन्हा | Updated: July 1, 2018 16:05 IST

सोनबरसा राज बाजार स्थित हटिया में मोहम्मद सुलेमान के नवनिर्मित मकान में सेप्टिक टैंक का निर्माण हो रहा था उसी का सेंट्रिंग खोलने के लिये सभी मजदूर आये थे।

Open in App

पटना,1 जुलाई: बिहार के सहरसा जिले के सोनबरसा राज थाना के हटिया रोड स्थित एक निजी मकान में नवनिर्मित शौचालय टैंक का सेंट्रिंग खोलने गए चार मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई। वहीं, दो अन्य की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घायल मजदू्रों को जिले के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां, उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक सभी की मौत दम घुटने से हुई है।

 घटना के बाबत बताया जा रहा है कि सोनबरसा राज बाजार स्थित हटिया में मोहम्मद सुलेमान के नवनिर्मित मकान में सेप्टिक टैंक का निर्माण हो रहा था उसी का सेंट्रिंग खोलने के लिये सभी मजदूर आये थे। मजदूर जैसे ही सेंट्रिंग खोलने लगे ये हादसा हुआ और चारों की मौत हो गई। हादसे में तत्काल चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये जिन्हें इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

ये भी पढ़ें: वीडियोः योगी की पुलिस की पिटाई से ऑटो चालक की मौत, अनाथ बेटियां लगा रही इंसाफ की गुहार

पुलिस की सूचना के तत्काल बाद घटनास्थल पर पहुंचीy पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि नवनिर्मित शौचालय की टंकी मजदूर घुसे थे। इस दौरान उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी और फिर देखते ही देखते कुछ ही मिनटों में उनकी सांसें थम गई। जबकि, दो अन्य मजदूर को सांस में तकलीफ के कारण सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। स्थानीय लोगों की सहायता से सभी मजदू्रों को निकाला गया। 

ये भी पढ़ें: UP: भदोही में फरियादी की मौत पर मचा हड़कंप, परिजनों ने कहा-पुलिस ने पीट-पीटकर मारा

घटना की सूचना पा कर अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। आरंभिक जानकारी के अनुसार, टैंक में जहरीली गैस से चारों मजदूरों की मौत हुई है। हालांकि, पुलिस ने इसकी अभी आधिकारिक बयान नहीं दिया है। यहां यह भी बता दें कि 27 जून को भी सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र की सिमरिया पंचायत में भी शौचालय की टंकी की सेंट्रिग खोलने के दौरान चार मजदूरों की मौत हो गई थी। 

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया