लाइव न्यूज़ :

बिहार: मुजफ्फरपुर में एक घर में लगी आग में जिंदा जलीं चार बच्चियां, आधा दर्जन की हालत नाजुक

By एस पी सिन्हा | Updated: May 2, 2023 15:00 IST

बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित सदर थाना क्षेत्र की सुस्ता पंचायत के एक घर में बीते सोमवार की रात अचानक आग लगने के 4 बच्चियों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई, वहीं इस हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हो गये।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के मुजफ्फरपुर स्थित सदर थाना क्षेत्र की सुस्ता पंचायत के एक घर में लगी आग इस हादसे में एक ही परिवार की चार बच्चियों की मौत हो गई, वहीं आधा दर्जन लोग घायल हो गयेघायलों में 2 की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है, वहीं 5 बच्चे भी इस अग्निकांड में घायल हैं

पटना: बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र की सुस्ता पंचायत के एक घर में लगी आग की चपेट में आने से एक ही परिवार के चार बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि आधा दर्ज से अधिक लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। इनमें से 2 की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार घायलों में 5 बच्चे शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज एसकेएमसीएच में चल रहा है।

बताया जा रहा है कि सोमवार की रात में हुए हादसे के वक्त नरेश राम का परिवार खाना खाने के बाद सो रहा था। अचानक उनके घर में आग लग गई, जिसके बाद अफरा तफरी मच गई। परिवार के लोग इधर-उधर भागने लगे। मरने वाली चारों बच्चियां आग में फंस गए। जिससे उनकी मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की रात करीब 1:30 बजे झुग्गी झोपड़ी बस्ती वाले एक घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते इस आग ने तीन और घरों को अपनी चपेट में ले लिया। परिवार के सभी सदस्य सोये हुए थे। इसलिए शुरू में उन्हें पता नहीं चल पाया। आग धीरे-धीरे विकराल रूप धारण कर लिया।

भीषण आग लगने के बाद परिवार के सदस्यों की नींद टूटी तो वे घर से भागे पर चार बच्चे आग की चपेट में आ गए और वे जिंदा जल गए। वहीं कई सदस्य भी आग की झपेट में आगकर झुलस गए। परिवार के सदस्य मुकेश राम ने बताया कि हम लोग सभी सो रहे थे। तभी अचानक घर में आग लग गई। हम लोग पानी लाकर आग को बुझाने में लग गए, लेकिन तब तक काफी देर हो गई। हमारे परिवार के सभी लोग इसकी चपेट में आ गए। इसमें उनकी चार बेटियां 12 वर्षीय सोनी, 8 वर्षीय शिवानी, 5 वर्षीय अमृता और 3 वर्षीय रीता की आग में झुलसकर मौत हो गई।

वहीं राजेश राम और मुकेश राम के घर में भी आग लगी। जहां घर के अंदर सो रहे करीब आधा दर्जन लोग झुलस गए। राकेश राम की 30 साल की पत्नी बेबी देवी, 8 महीने का बेटा प्रकाश कुमार, 4 साल का बेटा आकाश, 7 साल का विकास कुमार झुलसा है। मुकेश राम का 10 साल का बेटा किशन कुमार, 17 साल की बेटी मनीषा भी झुलसी है।

टॅग्स :मुजफ्फरपुरबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?