लाइव न्यूज़ :

Pavan Varma: सीएम नीतीश कुमार से मिले पूर्व सांसद पवन वर्मा, क्या प्रशांत किशोर फिर से जदयू में लौटेंगे!

By एस पी सिन्हा | Updated: September 13, 2022 16:40 IST

पवन वर्मा और नीतीश कुमार के बीच लंबी बातचीत हुई है। नीतीश कुमार के मिशन 2024 के लिए पवन वर्मा को कुछ बड़ी जिम्मेदारी सौंपे जाने की बात कही जा रही है। 

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री नीतीश रणनीतिकार प्रशांत किशोर के पंच से परेशान हैं।नीतीश कुमार ने राज्यसभा सांसद बनाया था।पवन वर्मा ने जदयू छोड़कर ममता बनर्जी के तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया था।

पटनाः पूर्व सांसद पवन वर्मा लंबे समय बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की है। इसके पहले पवन वर्मा को जदयू से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। लंबे अर्से बाद पटना पहुंचने पर पवन वर्मा को सरकार ने राजकीय अतिथिशाल में ठहरने की इजाजत दी गई। एक तरह से वे राजकीय अतिथि बन गये।

सूत्रों के अनुसार पवन वर्मा और नीतीश कुमार के बीच लंबी बातचीत हुई है। नीतीश कुमार के मिशन 2024 के लिए पवन वर्मा को कुछ बड़ी जिम्मेदारी सौंपे जाने की बात कही जा रही है। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री नीतीश रणनीतिकार प्रशांत किशोर के पंच से परेशान हैं। ऐसे में पीके को साधने के लिए ही पवन वर्मा सेतू का काम कर सकते हैं।

पवन वर्मा पूर्व राजनयिक रहे हैं। नीतीश कुमार ने उन्हें अपनी पार्टी से राज्यसभा सांसद बनाया था। बाद में पवन वर्मा ने जदयू छोड़कर ममता बनर्जी के तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया था। लेकिन पिछले महीने उन्होंने तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा देने का एलान किया था। पवन वर्मा प्रशांत किशोर के बेहद करीबी माने जाते हैं।

नीतीश कुमार से मिलने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए पवन वर्मा ने कहा कि प्रशांत किशोर से हमारी मुलाकात हुई है। हमारी मुलाकात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी हुई है। मेरे मन में नीतीश कुमार के लिए स्नेह और सम्मान है। हमने नीतीश जी के लिए फॉरेन सर्विस की नौकरी छोड़ दी थी। आज बधाई देने आया था। 

सूत्रों की मानें तो नीतीश कुमार ने पवन वर्मा को कुछ खास लोगों को लामबंद करने की जिम्मेदारी दी है। इसबीच सियासी गलियारे में यह भी चर्चा चल रही है कि पवन वर्मा के बाद क्या प्रशांत किशोर भी नीतीश कुमार के खेमे में लौटेंगे? कुछ दिनों पहले ही नीतीश कुमार ने कहा था कि प्रशांत किशोर को भाजपा में जाने का मन है।

नीतीश के आरोपों पर प्रशांत किशोर ने भी तल्खी से जवाब दिया था। इसबीच नीतीश के साथ जाने के अटकलों पर पीके ने आज विराम लगा दिया। उन्होंने पटना से सटे दानापुर की मानस पंचायत के सरपंच का एक वीडियो ट्वीट किया। नीतीश के अंदाज में लिखा- नीतीश ने कहा 'इन लोगों को कुछ पता है, कि 2005 से कितना काम हुआ है”?

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमारप्रशांत किशोर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?