लाइव न्यूज़ :

जदयू के पूर्व विधायक आर्म्स एक्ट मामले में दोषी करार, सोमवार को कोर्ट सुनाएगी सजा

By एस पी सिन्हा | Updated: September 10, 2021 17:49 IST

रामबालक सिंह के खिलाफ 4 जून को विभूतिपुर में सीपीएम के नेता ललन सिंह के साथ मारपीट के बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज हुआ था.

Open in App

पटना: बिहार में समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और प्रदेश जदयू महासचिव रामबालक सिंह आर्म्स एक्ट के मामले में दोषी करार दिए गए हैं. 

समस्तीपुर के एडीजे तीन की कोर्ट ने आर्म्स एक्ट समेत अन्य मामलों में दोषी करार देते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. सोमवार को कार्ट उन्हें सजा सुनाएगी. 

रामबालक सिंह के खिलाफ 4 जून को विभूतिपुर में सीपीएम के नेता ललन सिंह के साथ मारपीट के बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज हुआ था. बताया जाता है कि 4 जून की शाम सीपीएम नेता ललन सिंह शादी समारोह से वापस पने घर जा रहे थे. उसी दौरान बाइक से पूर्व विधायक रामबालक सिंह और उनके भाई ने ललन सिंह पर गोलीबारी की थी. 

गोलीबारी की इस घटना में ललन सिंह के हाथ में गंभीर चोटें आईं थीं. जिसके बाद डॉक्टर को उनका हाथ तक काटना पड गया था. इस मामले में विभूतिपुर थाना में मामला दर्ज कराया गया था. 

पूर्व विधायक पर 341, 323, 307, 341 और 27 आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है. वहीं, पीड़ित ने कहा कि अब सोमवार पर हमारी निगाहें टिकी हुई हैं. उन्होंने कहा कि अगर इसमें 307 नहीं लाया गया तो हम ऊपरी अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे. 

पूर्व विधायक रामबालक सिंह के खिलाफ कोर्ट 13 सितंबर को फैसला सुनाया जायेगा. कानून के जानकारों के अनुसार इस मामले में उन्हें ज्यादा से ज्यादा 7 साल और कम से कम 3 साल तक की सजा सुनाई जा सकती है. रामबालक सिंह विधानसभा का पिछला चुनाव हार गए थे.

टॅग्स :जेडीयूबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप