लाइव न्यूज़ :

बिहार: कांग्रेस के पूर्व विधायक तौसीफ आलम ने बाथरूम जाने के लिए कर दी ट्रेन की चेन पुलिंग, हैरान रह गए सुरक्षाकर्मी

By एस पी सिन्हा | Updated: July 27, 2025 19:51 IST

तौसीफ आलम शनिवार को डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 12423 में किशनगंज से सवार हुए। ट्रेन अपनी रफ्तार में चल ही रही थी कि अचानक आधी रात को ड्राइवर ने ब्रेक लगा दी

Open in App

पटना: बिहार में किशनगंज जिले के बहादुरगंज विधानसभा सीट से कांग्रेस के चार बार विधायक रहे और हाल ही में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम सदस्यता ग्रहण करने वाले तौसीफ आलम के द्वारा डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी ट्रेन रुकवा देने का मामला चर्चा का विषय बन गया है।

दरअसल, तौसीफ आलम शनिवार को डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 12423 में किशनगंज से सवार हुए। ट्रेन अपनी रफ्तार में चल ही रही थी कि अचानक आधी रात को ड्राइवर ने ब्रेक लगा दी। ट्रेन के रूकते ही ड्राइवर भी परेशान हो गए। वहीं ट्रेन सुपरिटेंडेंट हक्का-बक्का रह गए और जीआरपी से लेकर आरपीएफ तक के होश उड़ गए।  

उधर, आधी रात को ट्रेन जैसे ही रुकी उसमें सवार हजारों यात्रियों के होश उड़ गए। बताया जाता है कि तौसीफ आलम डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस के एच1 बोगी में सफर कर रहे थे। तौसीफ आलम को रेलवे की तरफ से अपर बर्थ मिला था। तौसीफ आलम को आधी रात के बाद बाथरूम जाने की तलब हुई।

इस दौरान उनको समझ में नहीं आया कि वह नीचे कैसे उतरें? तौसीफ आलम ने सीढ़ियों से उतरने के बजाए ट्रेन की जंजीर को ही पकडकर सीट से नीचे उतरने की कोशिश करने लगे। ऐसे में चेन पुलिंग होने से ट्रेन अचानक रुक गई। ट्रेन के साथ-साथ चल रहे आरपीएफ के जवान भागे-भागे एच-1 बोगी में उस जगह पुहंचे जहां चेन पुलिंग हुई।

जब आरपीएफ के जवान ने पूछा कि क्यों आपने जंजीर खींची? इस पर तौसीफ आलम ने कहा कि उन्होंने नीचे उतरने के लिए चेन का सहारा लिया। आरपीएफ के जवान ने जब उनसे परिचय पूछा तो उन्होंने अपना परिचय तौसीफ आलम कांग्रेस के पूर्व विधायक के रूप बताया।

वहीं, तौसीफ आलम की इस करतूत की वजह से ट्रेन कई मिनटों तक रुकी रही, क्योंकि चेन पुलिंग के बाद आरपीएफ और जीआरपी को कागजी कार्रवाई करनी पड़ती है।

इस वजह से ट्रेन सुपरिटेंडेंट वाई के राणा सहित आरपीएफ ने ज्वाइंट स्टेटमेंट लिखा, क्योंकि चेन पुलिंग को लेकर सख्त नियम है। ऐसे में रेलवे अब पूर्व विधायक तौसीफ आलम को लेकर असमंजस में है। हालांकि, तौसीफ के बयान से लगता है कि उनको इस बात की जानकारी नहीं थी लेकिन गलती तो हुई है।

ऐसे में तौसीफ आलम को बताना पड़ेगा कि चार बार के विधायक होने के बावजूद आपने यह गलती जानबूझकर चर्चा में आने के लिए की या फिर यह एक भूल थी?

टॅग्स :Congress MLABihar
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?