लाइव न्यूज़ :

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने तेजस्वी यादव की तारीफ की, सियासी गलियारे में शुरू हुआ चर्चाओं का दौर

By एस पी सिन्हा | Updated: December 16, 2020 20:58 IST

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने एनडीए का दामन थाम लिया था. हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के 4 विधायक हैं. जिसमें एक नीतीश सरकार में मंत्री पद पर भी है. 

Open in App
ठळक मुद्देबिहार चुनाव 2020 में हम को कुल चार सीटें हासिल हुईं.बिहार में एनडीए के पास 127 और महागठबंधन के पास 110 विधायक हैं.बिहार विधानसभा में विधायकों की संख्या 243 हैं और बहुमत के लिए 122 चाहिए.

पटनाः हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने तेजस्वी यादव की तारीफ करते हुए उन्हें पुत्र समान और बिहार का युवा नेता बताया है.

दरअसल, जीतन राम मांझी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की है. तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा कि 'कोरोना संक्रमण से प्रभावित पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री जीतन राम मांझी जी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं. ईश्वर से प्रार्थना है कि वो यथाशीघ्र स्वस्थ होकर पुनः सामाजिक जीवन में योगदान देने के लिए उपलब्ध रहे. 

ऐसे में कोरोना संक्रमित होने पर उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना के लिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को धन्यवाद देते हुए उन्होंने इसे लेकर एक ट्वीट भी किया है. मांझी ने लिखा है कि- धन्यवाद पुत्र समान बिहार के युवा नेता.

वहीं, मांझी के ट्वीट के बाद एक बार फिर सियासी बाजार में अटकलों का दौर शुरू हो गया है. राजनीतिक चर्चाओं के मुताबिक हिंदुस्तान आवाम मोर्चा(हम) प्रमुख जीतन राम मांझी बिहार की एनडीए सरकार और केंद्र की सियासत में कद और अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने को लेकर ऐसी बयानबाजी कर रहे हैं. इससे कुछ दिन पहले ही उन्होंने किसानों के हक के लिए आंदोलन करने की बात भी कही थी. अब ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि तेजस्वी को बिहार का युवा नेता बताकर मांझी क्या संकेत दे रहे हैं.

यहां बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन का हिस्सा रहे मांझी ने नीतीश कुमार की तारीफ कर नये सियासी समीकरण के संकेत दिए थे. इसके बाद महागठबंधन में सीटों के बंटवारे समेत अन्य मुद्दे पर उन्होंने महागठबंधन छोड़कर जदयू से तालमेल कर एनडीए का हिस्सा बन गए थे.

यहां यह भी उल्लेखनीय है कि जीतन राम मांझी अबतक तीन बार पाला बदल चुके हैं. बिहार विधानसभा चुनाव में हम को कुल चार सीटें हासिल हुईं हैं. अब तेजस्वी को बिहार का युवा नेता बताकर मांझी क्या संकेत दे रहे हैं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा?  

टॅग्स :पटनाबिहारतेजस्वी यादवआरजेडीजीतन राम मांझीहिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेकुलर)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील