लाइव न्यूज़ :

Breaking News: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा का निधन, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 19, 2019 11:48 IST

जनवरी 2018 में चारा घोटाले से जुड़े चाईबासा कोषागार (आरसी 68 ए/96) से अवैध निकासी के मामले डॉ जगन्नाथ मिश्र को अदालत ने दोषी करार देते हुए पांच साल की सश्रम कैद की सजा सुनाई गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देडॉ. मिश्र कैंसर और अन्य बीमारियों से ग्रस्त थे। 82 वर्षीय मिश्र ने अंतिम सांसें दिल्ली में ली।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा का निधन हो गया है। 82 वर्षीय मिश्र ने अंतिम सांसें दिल्ली में ली। डॉ. मिश्र कैंसर और अन्य बीमारियों से ग्रस्त थे।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मिश्र के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मिश्र का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा और राज्य में तीन दिनों का राजकीय शोक घोषित किया गया है।

जनवरी 2018 में चारा घोटाले से जुड़े  चाईबासा कोषागार (आरसी 68 ए/96)  से अवैध निकासी के मामले डॉ जगन्नाथ मिश्र को अदालत ने दोषी करार देते हुए पांच साल की सश्रम कैद की सजा सुनाई गई थी।

बिहार कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे मिश्र ने अपने बड़े भाई ललित नारायण मिश्र से राजनीति का ककहरा सीखा था। राजनीति में आने से पहले जगन्नाथ मिश्र अकादमिक क्षेत्र में थे। वह तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री बने- (1975 से 1977), (1980 से 1983), (1989 से 1990)। 1990 के दशक के मध्य में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भी रहे। 

जगन्नाथ मिश्र बिहार में कांग्रेस के आखिरी मुख्यमंत्री थे। उनके बाद 1989 में बिहार में लालू प्रसाद यादव ने सीएम पद की कमान संभाली थी। बिहार में पिछले 30 सालों से कांग्रेस अपने दम पर सरकार बनाने में असफल रही है।

टॅग्स :बिहारजगन्नाथ मिश्रा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील