लाइव न्यूज़ :

Bihar Floor Test: 'अभी तो सिर्फ ट्रेलर दिखाया, पूरी फिल्म अभी बाकी है', क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा

By धीरज मिश्रा | Updated: February 12, 2024 18:41 IST

Bihar Floor Test: बिहार में नीतीश-बीजेपी की गठबंधन वाली सरकार ने 12 फरवरी को बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट 129 मतों से जीत लिया। इस दौरान विपक्षी दल के नेता वॉक आउट कर चुके थे। इस विश्वास को जीतने के बाद नीतीश कुमार सहित उनकी सरकार में डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा खुश दिखाई दिए।

Open in App
ठळक मुद्देडिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा, बिहार और बिहार के लोगों का मान-सम्मान बढ़ाएंगेडिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा, मैं बिहार को अब बदनाम नहीं होने दूंगा अभी तो सिर्फ ट्रेलर दिखाया, पूरी फिल्म अभी बाकी है

Bihar Floor Test:बिहार में नीतीश-बीजेपी की गठबंधन वाली सरकार ने 12 फरवरी को बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट 129 मतों से जीत लिया। इस दौरान विपक्षी दल के नेता वॉक आउट कर चुके थे। इस विश्वास को जीतने के बाद नीतीश कुमार सहित उनकी सरकार में डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा खुश दिखाई दिए। विधानसभा से बाहर आने के बाद उन्होंने कहा कि इसकी कल्पना भी नहीं की थी।

हमने तो उन्हें सिर्फ ट्रेलर दिखाया है, पूरी फिल्म तो अभी बाकी है। उन्होंने कहा कि उन्होंने फ्लोर टेस्ट में इधर-उधर करने के लिए अपने विधायकों को बंधुआ मजदूरों की तरह रखा। यह जनता द्वारा चुने गए विधायकों का अपमान है। उम्मीद है कि इससे वे सबक जरूर सीखेंगे।

मैंने संकल्प लिया है कि महात्मा गांधी, पं. दीन दयाल उपाध्याय और राम मनोहर लोहिया के सपने को पूरा करूंगा। मैं उन सभी का स्वागत करूंगा जो बिहार और बिहार के लोगों का मान-सम्मान बढ़ाएंगे। मैं बिहार को अब बदनाम नहीं होने दूंगा और यह सुनिश्चित करूंगा कि बिहार को देश में उसका उचित सम्मान मिले। 

विजय कुमार सिन्हा ने विधानसभा में अपने संबोधन के दौरान तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि जिस प्रदेश में वह नौकरी की बात करते हैं। तेजस्वी यह बताने का कष्ट करें कि जब उनके पिता 15 साल तक बिहार के मुख्यमंत्री रहें तो बिहार में कितने युवाओं को रोजगार मिला। बिहार को जंगलराज में तब्दील कर दिया। नीतीश के साथ हम सरकार में आए हैं।

बिहार की जनता को विश्वास दिलाना चाहते हैं कि उनकी आकांक्षाओं पर खड़ा उतरेंगे। जो योजनाएं पूर्व की सरकार में चलती रही वह योजना आगे भी चलती रहेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार को नई पहचान दिलाने का काम करेंगे। हम चाहते हैं कि बिहार को विकास के पथ पर बढ़ाने के लिए सभी सदस्य अपना सहयोग करे।

टॅग्स :बिहारBihar Legislative Assemblyनीतीश कुमारआरजेडीतेजस्वी यादवTejashwi Yadav
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो