लाइव न्यूज़ :

Bihar Floor Test: "इसमें हैरत नहीं कि नीतीश कल को फिर पलटी मार सकते हैं", सांसद दानिश अली ने बिहार में होने वाले शक्ति परीक्षण से पहले कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 12, 2024 08:38 IST

लोकसभा सांसद दानिश अली ने नीतीश कुमार की सियासत पर बेहद गहरा तंज कसते हुए कहा कि हो सकता है कल को नीतीश कुमार फिर से पाला बदलकर एनडीए छोड़कर इंडिया गठबंधन में शामिल हो जाएं।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा सांसद दानिश अली ने नीतीश कुमार की सियासत पर कसा बेहद गहरा तंज दानिश अली ने कहा कि नीतीश का भरोसा नहीं, वो एनडीए छोड़कर इंडिया में फिर आ सकते हैंनीतीश को भविष्य में राजनीतिक सुविधा इंडिया में मिलती है तो वह फिर से एनडीए को गच्चा दे सकते हैं

नई दिल्ली:बिहार की सियासत में सोमवार का दिन बेहद भारी रहने वाला है क्योंकि रिकॉर्ड नौवीं बार मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार को विधानसभा के पटल पर आज एनडीए सरकार का बहुमत साबित करना है। पक्ष-विपक्ष बिहार में सत्ता बचाने और गिराने के लिए अपन सबकुछ झोंकर रहे हैं।

इस बीच लोकसभा के सांसद दानिश अली ने नीतीश कुमार की सियासत पर बेहद गहरा तंज कसते हुए कहा कि उन्हें इस बात में कोई हैरत नहीं कि कल को नीतीश कुमार फिर से पाला बदलकर एनडीए छोड़कर इंडिया गठबंधन में शामिल हो जाएं।

समाचार एजेंसी एएनआी के अनुसार दानिश अली ने बीते रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर दावा किया कि नीतीश कुमार के लिए भविष्य में राजनीतिक सुविधा इंडिया में मिलती है तो वह एनडीए को गच्चा देकर फिर से पाला बदल सकते हैं।

उन्होंने कहा, "बिहार के लोग इस स्थिति से शर्मिंदा हैं। जिस तरह से नीतीश कुमार ने उनका और उनके जनादेश का मजाक उड़ाया, उससे वे बहुत दुखी हैं। उनके विधायकों पर दबाव स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। मुझे आश्चर्य नहीं होगा अगर नीतीश कुमार निकट भविष्य में राजनीतिक परिवर्तन करके महागठबंधन (महागठबंधन) में वापसी कर लें।"

मालूम हो कि नीतीश कुमार के महागठबंधन से बाहर निकलने और एनडीए में लौटने के कुछ दिनों बाद बिहार में उनकी सरकार सोमवार को विश्वास मत के दौरान अपनी पहली बड़ी परीक्षा का सामना करने के लिए तैयार है।

बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा में नीतीश कुमार के जदयू के 45 विधायक हैं, जबकि उसके सहयोगियों, भाजपा और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा-सेक्युलर (एचएएम-एस) के पास क्रमशः 79 और 4 मौजूदा विधायक हैं। एक अन्य निर्दलीय विधायक के समर्थन से सदन में एनडीए के पास महागठबंधन के 115 विधायकों के मुकाबले 128 विधायक हैं।

बिहार विधानसभा में आज संपन्न होने वाले शक्ति परीक्षण में नीतीश कुमार की नई सरकार को बहुमत के आंकड़े को पार करने के लिए 122 विधायकों के वोटों की जरूरत है।

इस महीने की शुरुआत में नीतीश कुमार ने बिहार में महागठबंधन और विपक्षी इंडिया गठबंधन को अलविदा कहते हुए भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के पाले में चले गये और नई सरकार बना ली।

नीतीश कुमार ने अपने और बिहार में महागठबंधन के भविष्य को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए गुजरे 28 जनवरी को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, जो 18 महीने से भी कम समय में उनका दूसरा पलटवार था। राजद और कांग्रेस से नाता तोड़कर जदयू सुप्रीमो ने भाजपा और एनडीए में उसके सहयोगियों के समर्थन से नई सरकार बनाई है।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारराष्ट्रीय रक्षा अकादमीजेडीयूआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील