लाइव न्यूज़ :

बिहार: बारिश से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 73

By भाषा | Updated: October 4, 2019 05:09 IST

बिहार में तीन दिनों तक हुयी मूसलाधार बारिश के कारण गुरूवार को भी जनजीवन अस्तव्यस्त रहा और वर्षा के कारण मरने वालों की संख्या बढकर 73 हो गयी वहीं नौ लोग घायल हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में तीन दिनों तक हुयी मूसलाधार बारिश के कारण गुरूवार को भी जनजीवन अस्तव्यस्त रहा और वर्षा के कारण मरने वालों की संख्या बढकर 73 हो गयी।लोगों की मदद के लिए कुल 979 सरकारी एवं निजी नावों का संचालन किया जा रहा है।

बिहार में तीन दिनों तक हुयी मूसलाधार बारिश के कारण गुरूवार को भी जनजीवन अस्तव्यस्त रहा और वर्षा के कारण मरने वालों की संख्या बढकर 73 हो गयी वहीं नौ लोग घायल हुए हैं। आपदा प्रबंधन विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक वर्षा से जुड़ी घटनाओं के कारण एवं बाढ़ में डूबने से 73 लोगों की मौत हो गयी।

27 सितम्बर से 30 सितम्बर तक राज्य में अप्रत्याशित वर्षा होने एवं नदियों के जल स्तर में वृद्धि से पटना, भोजपुर, भागलपुर, नवादा, नालन्दा सहित प्रदेश के 14 जिलों में 85 प्रखण्ड के 477 पंचायतों के 1179 गाँव में 18.70 लाख आबादी प्रभावित हुई है। बाढ पीडितों के लिए 56 राहत शिविर एवं 366 सामुदायिक रसोई का संचालन किया जा रहा है।

लोगों की मदद के लिए कुल 979 सरकारी एवं निजी नावों का संचालन किया जा रहा है। इन जिलों में बाढ़ से प्रभावित व्यक्तियों के राहत एवं बचाव कार्यों में एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की कुल 21 टीमों को लगाया गया है। इनमें गुवाहाटी से बुलायी गयी एनडीआरएफ की अतिरिक्त चार टीमें शामिल हैं।

पटना शहर के जल-जमाव वाले क्षत्रों में जिला प्रशासन द्वारा पेयजल, भोजन के पैकेट एवं दूध का वितरण भी किया जा रहा है तथा दो स्थानों पर निःशुल्क सामुदायिक रसोई का संचालन किया जा रहा है। पटना जिला प्रशासन द्वारा अबतक 171298 पानी की बोतलें, 56000 पानी पाउच, 21500 दूध पैकेट एवं 33631 भोजन पैकेट का वितरण किया जा चुका है।

पटना के जल-जमाव वाले क्षेत्रों में से राजेन्द्र नगर एवं पाटलीपुत्र कॉलोनी के कुछ क्षेत्रों से कल तक जल निकासी की संभावना है। पटना के जल-जमाव क्षेत्रों में साफ-सफाई, फॉगिंग एवं ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव तथा हैलोजन टैबलेट के वितरण के लिए पटना नगर निगम एवं स्वास्थ्य विभाग की 75—75 टीमें कार्य कर रही हैं।

भारी बारिश के कारण पटना शहर में जल-जमाव की स्थिति उत्पन्न होने के कारण कुछ क्षेत्रों में बिजली सबस्टेशनों में पानी घुसने से विद्युत आपूर्ति अवरूद्ध हो गयी थी, जिसे चालू कर दिया गया है। सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों कंकडबाग, राजेंद्रनगर और पाटलिपुत्र में बैंक, दुकानें, निजी अस्पताल और कोचिंग संस्थान एक हफ्ते से बंद हैं। पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद रामकृपाल यादव बुधवार की रात जलजमाव क्षेत्र के भ्रमण के दौरान पुनपुन नदी में गिर गए थे।

उन्होंने गुरुवार को जिला प्रशासन पर अपने निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इलाकों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। गुरूवार को को शाम में पुनपुन - परसा बाजार के मध्य ब्रिज संख्या 21 पर बाढ़ का पानी आ जाने के कारण गाड़ियों का परिचालन तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है। वेना-बिहारशरीफ रेलखंड में बाढ़ का पानी आ जाने से रेल परिचालन बाधित हुआ है। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि पुनपुन-परसा बाजार तथा वेना-बिहारशरीफ रेलखंड में बाढ़ का पानी आ जाने से छह ट्रेनों को निरस्त किया गया है ।

पटना के जिलाधिकारी कुमार रवि ने बताया कि पुनपुन नदी से प्रभावित क्षेत्रों में टीम भेजी गयी है । इस बीच समस्तीपुर से पटना आयी छोटी बच्ची सौम्या सिद्धि ने अपना गुल्लक फोड़ कर 11, 000 रुपये पटना के जलजमाव पीड़ितों की मदद के लिए दिया है। मधेपुरा से सांसद रहे जनअधिकार पार्टी के प्रमुख राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने सिद्धि के बारे में ट्वीट कर कहा कि ‘‘इस बेटी ने सिद्ध कर दिया कि सिर्फ श्रेय लूटने वाले पटना-दिल्ली के हुक्मरान तुम्हारे सामने बौने हैं।’’

उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी पर प्रहार करते हुए पप्पू यादव ने ट्वीट किया, '' इतने बेहरम कैसे हो गए डिप्टी सीएम सुशील मोदी जी? आपके पड़ोसियों का भी उतना ही शासन-प्रशासन, राज्य के संसाधन पर हक है, जितना आपका। आपने उन सबको मरने के लिए क्यों छोड़ दिया?’’ 

टॅग्स :बिहारपटनाबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील