लाइव न्यूज़ :

Bihar Flood: राहत कैंप में रह रहे बाढ़ पीड़ितों ने केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय से मांगी रोटी, बोले- सरकार के लिए इंतजाम कराना संभव नहीं

By एस पी सिन्हा | Updated: August 18, 2021 18:46 IST

Bihar Flood: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय वैशाली जिले के तेरसिया में बने राहत कैंप में पहुंचे. लोगों ने मंत्री को घेर लिया और व्यवस्था को लेकर शिकायत करने लगे.

Open in App
ठळक मुद्देमंत्री ने कह दिया कि सरकार के लिए रोटी का इंतजाम कराना संभव नहीं है.लोगों ने मंत्री को शिकायत सुनाना शुरू किया तो उनके सुरक्षाकर्मी वीडियो बनाने से रोकते हुए दिखाई दिए.लोगों की शिकायत है कि राहत कैंप में खाने का इंतजाम तो है, लेकिन लोगों को सुबह-शाम केवल चावल दिया जा रहा है.

Bihar Flood: बिहार में बाढ़ की विभिषिका झेल रहे लोगों के बीच अब नेताओं का दौरा शुरू हो गया है. राज्य के कई जिलों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है. हालात ऐसे भयावह हो गये हैं कि घरों में बाढ़ का पानी भर जाने के कारण लोग राहत शिविरों में रहने को विवश हो गये हैं.

इसी बीच अचानक केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय वैशाली जिले के तेरसिया में बने राहत कैंप में पहुंचे. यहां लोगों ने मंत्री को घेर लिया और व्यवस्था को लेकर शिकायत करने लगे. लोगों की शिकायत थी कि सरकार से कहकर छोटे बच्चों के लिए रोटी का इंतजाम कराया जाए, लेकिन मंत्री ने कह दिया कि सरकार के लिए रोटी का इंतजाम कराना संभव नहीं है.

बताया जाता है कि जब लोगों ने मंत्री को शिकायत सुनाना शुरू किया तो उनके सुरक्षाकर्मी वीडियो बनाने से रोकते हुए दिखाई दिए. लोगों की शिकायत है कि राहत कैंप में खाने का इंतजाम तो है, लेकिन लोगों को सुबह-शाम केवल चावल दिया जा रहा है. ऐसे में केवल चावल खाने से छोटे-छोटे बच्चे बीमार हो रहे हैं.

इससे बाढ़ से जूझ रहे लोगों की मुश्किलें बढ़ रही है. लोगों का कहना की छोटे बच्चों के लिए रोटी का इंतजाम कराया जाना चाहिए. वहां मौजूद महिला ने भी यही मांग रखी. जिसके बाद मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि सरकार के लिए रोटी का इंतजाम कराना संभव नहीं है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार नित्यानंद राय पटना से समस्तीपुर की ओर जा रहे थे तभी एनएच के किनारे बाढ प्रभावित लोगों पर उनकी नजर गई, जिसके बाद उन्होंने अपने काफिले को रुकवाया और राहत कैंप का जायजा लेने लगे. तभी उन्हें देख राहत कैंप में रह रहे लोग सामने आ गये और अपनी अपनी समस्या बतानी शुरू कर दी.

इसी में एक महिला ने कहा कि कैंप में दस दिनों से दोनों वक्त सिर्फ चावल मिल रहा है, जिससे बच्चों की तबीयत खराब हो रही है. यदि एक वक्त भी रोटी का इंतजाम किया जाता तो अच्छा होता. दोनों टाइम भात खाने का मन नहीं करता है. 

टॅग्स :बाढ़मौसमपटनामौसम रिपोर्टनरेंद्र मोदीभारतीय मौसम विज्ञान विभागबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

ज़रा हटकेइश्क का राज फिर से जिंदा, 5 साल शादी के बाद भी नहीं हुआ खत्म?, काम कर घर आया तो दूसरे मर्द से बात कर रही थी, पति ने आशिक के साथ पत्नी को कूटा?

भारत अधिक खबरें

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम