लाइव न्यूज़ :

Bihar Flood: कई जिलों में बाढ़ से हालात खराब, सीएम नीतीश ने किया निरीक्षण, राहत और आपदा प्रबंधन से जुड़े दिए अहम निर्देश

By एस पी सिन्हा | Updated: August 14, 2025 16:11 IST

Bihar Flood: मुख्यमंत्री ने बाढ़ राहत और आपदा प्रबंधन से जुड़े अहम निर्देश दिया, जिसमें प्रभावित परिवारों के बीच अनुग्रह राहत राशि का तत्काल वितरण और किसानों को फसल क्षति का मुआवजा देने की बात शामिल है। 

Open in App
ठळक मुद्देआपदा प्रबंधन विभाग के सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।24×7 अलर्ट रहें और प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाएं।क्षतिग्रस्त सड़कों का तुरंत पुनर्स्थापन कर आवागमन बहाल किया जाए।

पटनाः बिहार के कई जिलों में बाढ़ से त्राहिमाम की स्थिति है। गंगा और कोसी समेत कई नदियां उफान पर हैं। नदियों का जलस्तर बढ़ने के कारण निचले इलाकों में बाढ़ का पानी फैल गया हैं, जिससे लाखों लोग प्रभावित हैं। इस बीच गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का एरियल निरीक्षण किया। उन्होंने बाढ़ से बिगड़े हालात को देखा।

उनके साथ आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। सर्वे के दौरान मुख्यमंत्री ने बाढ़ राहत और आपदा प्रबंधन से जुड़े अहम निर्देश दिया, जिसमें प्रभावित परिवारों के बीच अनुग्रह राहत राशि का तत्काल वितरण और किसानों को फसल क्षति का मुआवजा देने की बात शामिल है।

मुख्यमंत्री ने प्रशासन को सख्त हिदायत दी कि नदी किनारे के इलाकों में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए 24×7 अलर्ट रहें और प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाएं। उन्होंने पथ निर्माण और ग्रामीण कार्य विभाग को भी आदेश दिया कि बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों का तुरंत पुनर्स्थापन कर आवागमन बहाल किया जाए।

इससे पहले, बुधवार को एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्री ने राहत कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की थी। बता दें कि बक्सर, भोजपुर, सारण, पटना, वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, भागलपुर, बेगूसराय, खगड़िया, पूर्णिया और कटिहार के निचले इलाकों में भी पानी घुस चुका है।

करीब तीन हजार से अधिक लोग बेघर हो चुके हैं। करीब 15 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। बचने के लिए लोगों को ऊंचे स्थानों पर पलायन करना पड़ रहा है। जिला प्रशासन की टीम द्वारा बाढ़ पीड़ितों को राहत पैकेज बांटा जा रहा है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्कूलें भी बंद हैं। इसी कड़ी में नीतीश सरकार ने लोगों से अलर्ट रहने की अपील की है।

गंगा सहित कई नदियों के उफनाने और लगातार हो रही बारिश के कारण बिहार के कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति है। विशेषकर फसलों को व्यापक नुकसान हुआ है जबकि कई जगहों पर लोगों को घर-गांव छोड़कर ऊंचे स्थानों पर ठिकाना लेना पड़ा है।

राज्य में कई जगहों पर गंगा, कोसी, गंडक, बूढ़ी गंडक, बागमती, कमला बलान और घाघरा नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। जल संसाधन विभाग ने अपने तटबंधों को सुरक्षित होने का दावा किया है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, पटना के गांधी घाट में गंगा का जलस्तर गुरुवार सुबह छह बजे खतरे के निशान से ऊपर रहा।

टॅग्स :बाढ़नेपालबिहारपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारतBihar: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विपक्षी दल राजद को लिया निशाने पर, कहा- बालू माफिया की छाती पर बुलडोजर चलाया जाएगा

भारतबिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान गायब रहे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील

भारतरेपो दर में कटौती से घर के लिए कर्ज होगा सस्ता, मांग बढ़ेगी: रियल एस्टेट