लाइव न्यूज़ :

बिहार में अब हो सकेगी ओमीक्रोन वेरिएंट की जांच, खुला पहला जीनोम सीक्वेंसिंग सेंटर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 4, 2022 08:07 IST

बिहार में पहला जीनोम सीक्वेंसिंग सेंटर सोमवार से खुल गया। ऐसे में ओमीक्रोन वेरिएंट की पहचान जल्द की जा सकेगी।

Open in App

पटना: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच बिहार में पहला जीनोम सीक्वेंसिंग सेंटर सोमवार को खुल गया। इससे ओमीक्रोन वेरिएंट की जांच में मदद मिलेगी और नतीजे जल्द सामने आ सकेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस संबंध में जानकारी दी।

नीतीश कुमार ने पटना के इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइसेंज (आईजीआईएमएस) में पत्रकारों से बात करते हुए यह बात कही। नीतीश कुमार ने नए स्थापित ‘मॉलेक्यूलर जेनेटिक लैबोरेटरी’ का मुआयना किया और 15 साल और इससे ऊपर के किशोरों के लिए कोविड-19 टीकाकरण की शुरूआत की। 

ओमीक्रोन वेरिएंट की जांच बिहार में शुरू

मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा, ‘ओमीक्रोन के नमूनों की राज्य में ही अब जांच की जा सकती है। हम 15 वर्ष से अधिक आयु के सभी किशोरों का टीकाकरण करने के अलावा बुजुर्गों को बूस्टर खुराक उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’ 

संक्रमण के मामलों में हाल में हुई तेज वृद्धि के कारण कई राज्यों में रात्रिकालीन कर्फ्यू लगाए जाने के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में मौजूदा दिशानिर्देश पांच जनवरी तक जारी रहेंगे।

बिहार में कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं। पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के 80 से ज्यादा जूनियर डॉक्टर कोरोना संक्रमित मिले हैं। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी जांच में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

बिहार में कोविड मामलों पर आज बड़ी बैठक

कुमार ने कहा, ‘मंगलवार को स्थिति की समीक्षा के लिए कोविड कार्य बल की एक बैठक की जाएगी और कोई निर्णय लिया जाएगा।' शराबबंदी, बाल विवाह और दहेज के खिलाफ उनके राज्यव्यापी अभियान के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मंगलवार का कार्यक्रम होगा। आगे के अन्य कार्यक्रमों पर समय आने पर निर्णय लिया जाएगा। 

इस अभियान के तहत वह मंगलवार को गया में एक जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। कुमार ने अपनी राज्यव्यापी यात्रा की हंसी उड़ाने को लेकर राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव को फटकार लगाते हुए कहा, ‘उन्हें इस तरह के सामाजिक जागरूकता अभियान का महत्व एक दिन समझ में आ जाएगा।’

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहार समाचारनीतीश कुमारओमीक्रोन (B.1.1.529)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील