लाइव न्यूज़ :

बिहारः मोहर्रम के दौरान निकाले गए जुलूस में मनचलों ने सरेआम लहराई पिस्टल, फायरिंग भी की

By एस पी सिन्हा | Updated: September 10, 2019 19:28 IST

बिहारः कटिहार जिला मुख्यालय के नगर थाना क्षेत्र स्थित झुलनिया मोड़ चौक पर मोहर्रम के मौके पर ताजिया जुलूस में शामिल एक मनचले युवक ने सरेआम पिस्टल लहराते हुए फायरिंग की.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के अलग जिलों में मोहर्रम के दौरान जुलूस में पिस्टल लहराए जाने का मामला सामने आया है. इस दौरान जुलूस में लोग बेखौफ पिस्टल लहराते देखे गए हैं. कटिहार जिला मुख्यालय के नगर थाना क्षेत्र स्थित झुलनिया मोड़ चौक पर मोहर्रम के मौके पर ताजिया जुलूस में शामिल एक मनचले युवक ने सरेआम पिस्टल लहराते हुए फायरिंग की.

बिहार के अलग जिलों में मोहर्रम के दौरान जुलूस में पिस्टल लहराए जाने का मामला सामने आया है. इस दौरान जुलूस में लोग बेखौफ पिस्टल लहराते देखे गए हैं. इसका वीडियो भी वायरल होने लगा है. पहली घटना सूबे के गोपालगंज जिले से आई है, जहां इमाम हुसैन और उनके अनुयायियों की शहादत को याद करते हुए सड़कों पर जुलूस निकाल कर मातम मनाए जाने के दौरान पिस्टल लहराए जाने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

वहीं दूसरी घटना कटिहार जिले से आई है, जहां नगर थाना क्षेत्र में मोहर्रम के जुलूस के दौरान एक मनचले युवक ने सरेआम पिस्टल लहराते हुए फायरिंग की. स्थानीय लोगों ने प्रशासन को घटना की सूचना दी. घटना के संबंध में एसपी ने बताया कि आरोपित युवक की पहचान कर ली गई है. 

बताया जाता है कि कटिहार जिला मुख्यालय के नगर थाना क्षेत्र स्थित झुलनिया मोड़ चौक पर मोहर्रम के मौके पर ताजिया जुलूस में शामिल एक मनचले युवक ने सरेआम पिस्टल लहराते हुए फायरिंग की. जिला प्रशासन की चुस्त-दुरुस्त सुरक्षा व्यवस्था के दावों को ठेंगा दिखाते हुए जुलूस में शामिल युवक ने सरेआम कई राउंड फायरिंग की. 

हालांकि, मामले में जिला प्रशासन ने फायरिंग की घटना को सिरे से खारिज किया है. इस संबंध में कटिहार एसपी विकास कुमार ने बताया कि पिस्टल संभवत: नकली है. फिर भी आरोपित युवक की पहचान कर ली गई है. उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी. 

उधर, गोपालगंज जिले में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में ब्लू टी-शर्ट पहने एक युवक हाथ में पिस्टल लेकर मोहर्रम जुलूस में लहरा रहा है. बताया जा रहा है कि वीडियो को नगर थाना क्षेत्र के जंगलिया मोड़ पर शूट किया गया है. 

इमाम हुसैन और उनके अनुयायियों की शहादत को याद करते हुए मुस्लिम समुदाय के लोग सड़कों पर मातम मनाते जुलूस निकालते हैं. इसी जुलूस में युवक पिस्टल लेकर लहरा रहा है. सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस के अनुसार युवक के हाथ में पिस्टल असली है या नकली, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा.

टॅग्स :मुहर्रमबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"