लाइव न्यूज़ :

बिहार: शोक मानी जानेवाली कोसी नदी किसानों के लिए उपजा रही सोना, तरबूज की खेती से हो रहे हैं मालामाल

By एस पी सिन्हा | Updated: May 22, 2019 16:31 IST

तरबूज की खेती करने वाले मो. आरिफ का कहना है कि तरबूज की खेती से उसे अच्छी-खासी आमदनी हो रही है. उसने बताया कि एक एकड़ की खेती में लगभग 30 हजार रुपये की लागत आती है और एक एकड से फलों की बिक्री के बाद 15 से 20 हजार रुपये का फायदा होता है. 

Open in App
ठळक मुद्देनवम्बर माह में तरबूज की खेती की शुरुआत होती है, जो जून के अंतिम सप्ताह में खत्म होती है इस खेती में ग्रामीण महिलाएं भी पीछे नहीं है. कड़कड़ाती धूप में खेतों में पहुंच स्थानीय किसान की पत्नी भी खेती में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है.

उत्तर बिहार में कोसी नदी को बिहार का शोक माना जाता है. सहरसा जिले के जिस रेतीली जमीन को कुछ वर्ष पहले तक यहां के किसानों के लिए अभिशाप माना जाता था, आज उसी जमीन पर होने वाली तरबूज की खेती किसाने के लिए सोना उगलने लगे हैं. यहां की तरबूज की मिठास की प्रशंसा पड़ोसी देश नेपाल सहित पश्चिम बंगाल और बिहार के कई अन्य शहरों के लोग कर रहे हैं. 

बताया जाता है कि कोसी के रेतीले जमीन पर उपजने वाले तरबूज की बाजारों में मांग ऐसी है कि चार वर्ष पूर्व चार एकड़ से शुरू हुई, इसकी खेती का दायरा बढकर अब 500 एकड़ पार हो गया है. कोसी के आसपास दशकों से रेतीली सैकड़ों एकड़ जमीन पर इन दिनों तरबूज की अच्छी-खासी खेती हो रही है. 

इस खेती से किसानों की आय तो बढ ही रही है, साथ ही साथ सैकड़ों लोगों को रोजगार भी मिल रहा है. बताया जाता है कि सहरसा जिले के महिषी प्रखंड का बलुआहा गांव, जहां कोसी नदी की बहती धार के किनारे की सैकड़ों एकड़ रेतीली जमीन यूं ही बेकार पडी रहती थी. बाढ और कटाव के भय से यहां के किसान इस बलुआही जमीन पर खेती करने से हिचकते थे. लेकिन चार वर्ष पहले यहां रहकर फेरी का काम करने वाले उत्तर प्रदेश के गाजीपुर गांव के आरिफ की नजर लंबे-चौडे़ क्षेत्र में फैले इस जमीन पर पडी. 

उन्होंने जमीन के मालिक से बात की और उसी साल कुछ कर्ज लेकर प्रयोग के तौर पर एक एकड़ में तरबूज की खेती शुरू की. तीन महीने में तैयार हुए तरबूज ने उसे अच्छी कमाई दी. आरिफ हर साल अपनी खेती का दायरा बढाता चला गया. आज चौथे साल में आरिफ उत्तर प्रदेश से 50 किसानों को लाकर उनकी मदद से 500 एकड़ में तरबूज की खेती कर रहा है.

तरबूज की खेती करने वाले मो. आरिफ का कहना है कि तरबूज की खेती से उसे अच्छी-खासी आमदनी हो रही है. उसने बताया कि एक एकड़ की खेती में लगभग 30 हजार रुपये की लागत आती है और एक एकड से फलों की बिक्री के बाद 15 से 20 हजार रुपये का फायदा होता है. 

आरिफ के इस प्रयास का असर गांव में भी दिखाने लगा है. अब गांव के लोग भी आरिफ के साथ जुडकर तरबूज की खेती कर रहे हैं. खेत के मालिकों का कहना है कि आरिफ से मिलने के बाद ही उन्होंने भी तरबूज की खेती शुरू की. अभी गांव के कम से कम 100 किसान उसके साथ जुडे़ हैं. वहीं इन किसानों का कहना है कि महिषी के बलुआहा में उपजने वाला तरबूज पड़ोसी देश नेपाल सहित पश्चिम बंगाल, असम, त्रिपुरा और बिहार के कई जिलों में ट्रकों में भरकर भेजा जा रहा है. तरबूज की खेती और बिक्री से रोजगार और आमदनी दोनों बढ़ी है. 

नवम्बर माह में तरबूज की खेती की शुरुआत होती है, जो जून के अंतिम सप्ताह में खत्म होती है. वहीं, इस खेती में ग्रामीण महिलाएं भी पीछे नहीं है. कड़कड़ाती धूप में खेतों में पहुंच स्थानीय किसान की पत्नी भी खेती में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है. 

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया