लाइव न्यूज़ :

बिहार: आज होगा मंत्रिमंडल का विस्तार, 5 से 7 मंत्री किए जा सकते हैं शामिल

By एस पी सिन्हा | Updated: June 2, 2019 04:41 IST

जदयू से अशोक चौधरी, नीरज कुमार और संजय झा (तीनों विधान पार्षद) का नाम तय माना जा रहा है. विधायक रंजू गीता का भी नाम इस लिस्ट में माना जा रहा है.

Open in App

बिहार में नीतीश कुमार के मंत्रिपरिषद का रविवार (2 जून) को विस्तार होने जा रहा है. इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार (1 जून) को राज्यपाल लालजी टंडन से मुलाकात की है. रविवार 11 बजे नीतीश कैबिनेट का विस्तार होगा. बताया जा रहा है कि इसमें 5 से 7 मंत्री और शामिल किए जा सकते हैं. हालांकि इसमें कौन-कौन से नाम शामिल होंगे इसको लेकर अभी कयास ही लगाए जा रहे हैं.

यहां बता दें कि इस लोकसभा चुनाव में नीतीश के दो मंत्री ललन सिंह और दिनेश चंद्र यादव लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बन गए हैं. ये दोनों जदयू से ही हैं. इसके अलावा लोजपा के पशुपति कुमार पारस सांसद बने हैं. इसमें ललन सिंह बिहार सरकार में जल मंत्री थे, वहीं दिनेश चंद्र यादव लघु सिंचाई और आपदा प्रबंधन मंत्री का पदभार संभाल रहे थे.

इसके अलावा पशुपति कुमार पारस पशु और मछली संसाधन मंत्रालय की कमान संभाल रहे थे. ललन सिंह ने बिहार की मुंगेर सीट से लोकसभ चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की. वहीं दिनेश चंद्र यादव मधेपुरा से लोकसभा सांसद चुने गए. इसके अलावा अपने बड़े भाई रामविलास पासवान की हाजीपुर सीट से लोकसभा चुनाव जीतने वाले पशुपति कुमार पारस रहे हैं. इस लोकसभा चुनवा में बिहार में एनडीए ने शानदार प्रदर्शन किया.

बिहार की कुल 40 लोकसभा सीटों में से भाजपा ने 17, जदयू ने 16 और लोजपा ने छह सीटों पर जीत दर्ज की. एक सीट कांग्रेस के खाते में गई.

सूत्रों से खबर मिल रही है कि जदयू से अशोक चौधरी, नीरज कुमार और संजय झा (तीनों विधान पार्षद) का नाम तय माना जा रहा है. विधायक रंजू गीता का भी नाम इस लिस्ट में माना जा रहा है. वहीं लोजपा कोटे के किसी एक को मंत्री बनाया जा सकता है. जबकि रालोसपा को छोड आए दो विधायक सुधांशु शेखर और ललन पासवान में से किसी एक को भी मंत्री बनाया जा सकता है.

बताया जा रहा है कि फिलहाल 11 मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है. दरअसल, बिहार में मुख्य्मंत्री को मिलाकर कुल 36 मंत्री बनाए जा सकते हैं. फिलहाल 25 मंत्री वर्तमान मंत्रिपरिषद में है यानि कुल 11 की जगह बन रही है. इनमें कोटे के लिहाज से देखें तो जदयू के लिए 9 और भाजपा कोटे से 2 मंत्री बनाए जा सकते हैं. अब देखने वाली बात ये है कि केंद्र में बाहर रही जदयू क्या भाजपा को इस मंत्रिपरिषद विस्तार का हिस्सा बनाती है अथवा नहीं.

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारबिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया