लाइव न्यूज़ :

ABP News-CVoter Exit Poll: एनडीए को 37.7, महागठबंधन को 36.3 और चिराग पासवान को 8.5% वोट

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 7, 2020 19:23 IST

वोट प्रतिशत देखा जाए तो नीतीश गठबंधन को 37.7 प्रतिशत वोट मिल रहा है। राजद-कांग्रेस और वाम दलों को 36.3 प्रतिशत और चिराग पासवान को 8.5 प्रतिशत और अन्य दलों को 17.5 प्रतिशत मत मिल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देदूसरे चरण का मतदान 94 सीटों के लिए 3 नवंबर को संपन्न हुआ. अंतिम 78 सीटों के लिए 7 नवंबर को मतदान हुआ।बिहार चुनाव को लेकर रिपब्लिक भारत-जन की बात के एक्जिट पोल में महागठबंधन 138 सीटें जीत सकता है।LJP को 7-9 फीसदी वोट, अन्य को 9-11 फीसदी वोट, HAM को 1.5-2 फीसदी वोट का अनुमान है।

पटनाःबिहार में विधानसभा चुनाव के लिए तीनों चरणों का मतदान पूरा हो चुका है। चुनाव नतीजे 10 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। विधानसभा की 243 सीटों के लिए तीन चरणों में वोटिंग हुई। 71 सीटों के लिए जहां 28 अक्टूबर को मतदातओं ने वोट डाले थे तो वहीं दूसरे चरण का मतदान 94 सीटों के लिए 3 नवंबर को संपन्न हुआ. अंतिम 78 सीटों के लिए 7 नवंबर को मतदान हुआ।

ABP News-CVoter Exit Poll के अनुसार बिहार में एनडीए और महागठबंधन में कांटे की टक्कर है। वोट प्रतिशत देखा जाए तो नीतीश गठबंधन को 37.7 प्रतिशत वोट मिल रहा है। राजद-कांग्रेस और वाम दलों को 36.3 प्रतिशत और चिराग पासवान को 8.5 प्रतिशत और अन्य दलों को 17.5 प्रतिशत मत मिल रहा है।

कुल सीटें- 243नीतीश+ 104-128लालू+ 108-131पासवान 1-3अन्य 4-8

बिहार चुनाव को लेकर रिपब्लिक भारत-जन की बात के एक्जिट पोल में महागठबंधन 138 सीटें जीत सकता है। सर्वे में एनडीए को 91 से 117 सीटों का अनुमान जताया गया है। महागठबंधन के खाते में 118 से 138 सीटें जा सकती हैं। एलजेपी को 5 से 8 सीट का अनुमान है, अन्य को 3 से 6 सीटें जाने का अनुमान है।

रिपब्लिक भारत और जन की बात के एक्जिट पोल के मुताबिक, बिहार चुनाव में एनडीए से चुनाव लड़ने वाली एलजेपी ने जेडीयू को करीब 25 सीटों पर नुकसान पहुंचाया है। R Bharat और जन की बात के सर्वे में NDA को 37-39 फीसदी वोट, महागठबंधन को 40-43 फीसदी वोट, LJP को 7-9 फीसदी वोट, अन्य को 9-11 फीसदी वोट, HAM को 1.5-2 फीसदी वोट का अनुमान है।

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020तेजस्वी यादवभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राष्ट्रीय रक्षा अकादमीलालू प्रसाद यादवनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील