लाइव न्यूज़ :

राबड़ी देवी ने नीतीश सरकार पर कसा तंज- हर जगह बहार है, अपराध की बहार है, लूट की बहार है

By एस पी सिन्हा | Updated: July 12, 2019 20:14 IST

राबड़ी देवी ने कहा कि पटना सिटी में एक बच्ची का कपड़ा अपराधियों ने फाड़ दिया, उसकी आबरू लूटने की कोशिश की. इतना ही नही उन्होंने तंज कसते हुए यह भी कहा कि बिहार में बहार है, नीतीशे सरकार है. हर जगह बहार है, अपराध की बहार है, लूट की बहार है.

Open in App

बिहार विधानमंडल के इस मानसून सत्र में आज भी विपक्षी सदस्यों ने जमकर हंगामा किया. विधान परिषद और विधानसभा दोनों ही सदनों में अलग-अलग मुद्दों पर सरकार की विफलता पर विपक्ष ने विरोध किया. इनमें गिरती कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य क्षेत्र में सरकार की नाकामी और छात्रवृत्ति में धांधली के मुद्दों को जोर-शोर से उठाया गया. इस दौरान राबड़ी देवी ने नीतीश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार में बहार है, नीतीशे सरकार है. हर जगह बहार है, अपराध की बहार है, लूट की बहार है.

वहीं, राज्य की बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष ने आज बिहार विधान परिषदके बाहर जोरदार हल्ला बोला. विपक्ष के इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार भगवान भरोसे चल रहा है. आए दिन अपराधी खुलेआम आपराधिक वारदात को अंजाम दे रहे हैं.

उन्होंने कहा कि पटना सिटी में एक बच्ची का कपड़ा अपराधियों ने फाड़ दिया, उसकी आबरू लूटने की कोशिश की. इतना ही नही उन्होंने तंज कसते हुए यह भी कहा कि बिहार में बहार है, नीतीशे सरकार है. हर जगह बहार है, अपराध की बहार है, लूट की बहार है. विपक्षी दलों के विधायकों ने सरकार पर अपराधियों के सामने घुटने टेकने का आरोप लगाया. नालंदा में पुलिस अभिरक्षा में हुए एक व्यक्ति की मौत, पटना सिटी में बच्ची के साथ छेड़खानी समेत विभिन्न मुद्दे को लेकर सरकार को कठघरे में खड़ा किया. 

वहीं सत्ता पक्ष का कहना है कि वर्तमान सरकार सुशासन की सरकार है, अगर यहां अपराध होता है तो उसका उदभेदन भी होता है. अपराधी सलाखों के पीछे भेजे जाते है. दूसरी ओर छात्रवृत्ति में धांधली का आरोप लगाते हुए आज कांग्रेस ने विधानसभा के बाहर जोरदार हल्ला बोला. कांग्रेस विधायकों का कहना है कि सरकार वैसे बच्चों को भी नोटिस भेजकर लोन की राशि अदा करने का आदेश जारी कर रही है जिन्होंने छात्रवृत्ति ली ही नहीं है. हंगामा कर रहे कांग्रेस विधायकों का कहना था कि अगर सरकार हमलोगों की बात को सुन पूरे मामले की जांच करवा पीड़ित छात्रों को जबतक न्याय नहीं दे देती हमलोगों का यह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा. 

टॅग्स :बिहारपटनाराबड़ी देवीनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण