लाइव न्यूज़ :

Bihar Enrollment Scam: 1 साल में 700000 बच्चे गायब?, बिहार में एक और घोटाला, ई-शिक्षा कोष पर आधार कार्ड के साथ...

By एस पी सिन्हा | Updated: December 11, 2024 17:43 IST

Bihar Enrollment Scam: साल 2023-24 में बिहार के निजी स्कूलों में बच्चों का आंकड़ा 31 लाख 15 हजार था, वहीं 2024-25 में ई-शिक्षा कोष पर आंकड़ा करीब 23 लाख बच्चों का दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देएक साल में 31 लाख का आंकड़ा 23 लाख पर आया है। साथ ही कई तरह की और गड़बड़ियों की पोल खोली है। बच्चों की संख्या कुल बच्चों की संख्या का 25 फीसदी से अधिक बताया जा रहा है।

Bihar Enrollment Scam:बिहार में ई-शिक्षा कोष पर आधार कार्ड के साथ बच्चों के रिकॉर्ड लेने से पता चला है कि निजी स्कूलों में बड़ा घोटाला हुआ है। पिछले एक साल में करीब 7 लाख बच्चे स्कूलों से गायब हो गए हैं। इस खुलासे के बाद विभाग में हड़कंप मच गया। ई-शिक्षा कोष पर डाले गए दो साल के रिकॉर्ड से यह खुलासा हुआ है। एक साल में 31 लाख का आंकड़ा 23 लाख पर आया है। साल 2023-24 में बिहार के निजी स्कूलों में बच्चों का आंकड़ा 31 लाख 15 हजार था, वहीं 2024-25 में ई-शिक्षा कोष पर आंकड़ा करीब 23 लाख बच्चों का दिया गया है।

इसके साथ ही कई तरह की और गड़बड़ियों की पोल खोली है। शिक्षा विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार बिहार के निजी स्कूलों से केवल सात लाख बच्चे गायब ही नहीं हुए हैं बल्कि जिन बच्चों का नाम दाखिला रजिस्टर पर उल्लेखित किया गया है, उनमें कई बच्चों के नाम के साथ उनका आधार नंबर नहीं दर्ज है। ऐसे बच्चों की संख्या कुल बच्चों की संख्या का 25 फीसदी से अधिक बताया जा रहा है।

जिन 23 लाख बच्चों की संख्या बिहार के 38 जिलों से दी गई है, इनमें भी 6 लाख बच्चे बिना आधार के ही नामांकन वालों की सूची में हैं। इसका मतलब है कि इन बच्चों का दोहरा नामांकन हो सकता है या फिर इनका नाम सिर्फ रजिस्टर में दर्ज किया गया हो। शिक्षा विभाग द्वारा दी गई जानकारी में निजी स्कूलों से केवल सात लाख बच्चे गायब ही नहीं हुए हैं बल्कि जिन बच्चों का नाम दाखिला रजिस्टर पर उल्लेखित किया गया है। उनमें कई बच्चों के नाम के साथ उनका आधार नंबर दर्ज नहीं है। अगर दोहरा नामांकन नहीं है तो ये बच्चे कहां गए?

सरकारी स्कूलों में भी बच्चों की संख्या घट रही है। इसका मतलब है कि बच्चे न तो निजी स्कूलों में हैं और न ही सरकारी स्कूलों में। इस घोटाले में स्कूल प्रबंधन, शिक्षा विभाग के अधिकारी और अन्य लोग शामिल हो सकते हैं। शिक्षा विभाग ने इस मामले की गंभीरता को समझते हुए जांच शुरू कर दी है।

विभाग का मानना है कि इस घोटाले में बड़े पैमाने पर सरकारी धन का दुरुपयोग हुआ है। दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। शिक्षा विभाग में पारदर्शिता लाने के लिए नए नियम बनाए जाएंगे। बच्चों के नामांकन और उपस्थिति की निगरानी के लिए एक प्रभावी व्यवस्था बनाई जाएगी। यह घोटाला बिहार की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

टॅग्स :School Educationनीतीश कुमारपटनाPatna
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण