लाइव न्यूज़ :

बिहार: पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

By एस पी सिन्हा | Updated: February 2, 2022 18:02 IST

बिहार में लखीसराय जिले के पीरी बाजार थाना क्षेत्र के लाठिया जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन नक्सली के मारे जाने की सूचना है।

Open in App
ठळक मुद्देकेवरिया कोल में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारा गया है।मारे गये तीनों नक्सलियों के शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

पटना: बिहार में लखीसराय जिले के पीरी बाजार थाना क्षेत्र के लाठिया जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में तीन नक्सली के मारे जाने की सूचना है। उनके पास से अत्याधूनिक हथियार मिलने की सूचना है। लखीसराय एसपी सुशील कुमार खुद ऑपरेशन में शामिल हैं। बताया जाता है कि जिले के नक्सल प्रभावित केवरिया कोल में नक्सलियों के जमावड़े की सूचना के बाद आज अहले सुबह से एसपी सुशील कुमार के नेतृत्व में एसएसबी, एसटीएफ व जिला पुलिस बल के पदाधिकारी व जवानों के द्वारा सर्च ऑपरेशन प्रारंभ किया गया। 

इस दौरान केवरिया कोल के पास पहुंचते ही पुलिस बल के ऊपर नक्सलियों की ओर से फायरिंग शुरू कर दी गई। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए तीन नक्सलियों को मार गिराया। नक्सलियों के पास से एक एसएलआर राइफल व एक पिस्टल भी बरामद किया गया है। इस घटना के बाद जिला मुख्यालय से काफी संख्या में पुलिस बल को जंगल भेजा गया है। इस संबंध में एसपी सुशील कुमार ने बताया कि नक्सलियों की पीरी बाजार थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित इलाकों में जमावड़े की सूचना के उपरांत सूचना का सत्यापन करने के बाद नक्सलियों के खिलाफ एसएसबी, एसटीएफ व जिला पुलिस बल के जवानों के साथ सर्च ऑपरेशन प्रारंभ किया गया। 

इस दौरान केवरिया कोल में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारा गया है। मारे गये नक्सलियों की पहचान जगदीश कोडा, वीरेंद्र कोडा और महिन्दर कोडा के रूप में की गई है। वहीं कुछ अन्य नक्सलियों के भी हताहत होने की सूचना मिल रही है, जिसकी खोज में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मारे गये नक्सलियों के पास से एक एसएलआर, एक पिस्टल व कारतूस भी बरामद किये गये हैं। मारे गये तीनों नक्सलियों के शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

टॅग्स :नक्सलनक्सल हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतअमित शाह का अब नशे पर करारा प्रहार

भारतनक्सल अभियानः जनवरी 2024 से अब तक 500 से अधिक नक्सली ढेर, 1900 अरेस्ट और 2500 आत्मसमर्पण?, अमित शाह बोले-31 मार्च 2026 तक इस समस्या का खात्मा

भारतकांग्रेस की तुष्टिकरण राजनीति के कारण ही देश का विभाजन?, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा-बिना जाति धर्म देखे हम सबके लिए सोचते हैं...

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील