लाइव न्यूज़ :

Bihar Elections Result 2025: प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज का अभी तक नहीं खुला खाता, मतगणना में लगा बड़ा झटका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 14, 2025 18:25 IST

Bihar Elections Result 2025: जन सुराज के उम्मीदवार कोई खास प्रभाव डालने में असफल रहे

Open in App

Bihar Elections Result 2025:  बिहार विधानसभा चुनाव में 'एक्स फैक्टर' मानी जा रही प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी (जसुपा) 243 सदस्यीय सदन में अब तक खाता खोलने में विफल रही है। निर्वाचन आयोग से मिले रुझानों के अनुसार, जसुपा के अधिकांश उम्मीदवार कुल डाले गए मतों के सापेक्ष 10 प्रतिशत से भी कम वोट हासिल कर पाए हैं। पूर्व राजनीतिक रणनीतिकार द्वारा गठित इस पार्टी को बेरोजगारी, पलायन और उद्योगों की कमी जैसे मुद्दों पर जोरदार प्रचार के बावजूद मतदाताओं का पर्याप्त समर्थन नहीं मिल सका।

आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, 238 सीट पर चुनाव लड़ने वाले जसुपा के अधिकांश उम्मीदवार अपनी जमानत गंवाने की स्थिति में पहुंच गए हैं। नियमों के अनुसार, किसी भी उम्मीदवार को जमानत बचाने के लिए कुल डाले गए मतों का कम से कम छठवां हिस्सा हासिल करना आवश्यक है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए जमानत राशि 10,000 रुपये और अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए यह 5,000 रुपये निर्धारित है।

एक अधिकारी ने बताया कि निर्धारित नियम के अनुसार वोट नहीं पाने पर जमानत राशि जब्त हो जाती है। कई सीट पर जसुपा उम्मीदवारों को मिले मत ‘नोटा’ (इनमें से कोई नहीं) से भी कम हैं। फारबिसगंज सीट पर जसुपा के मोहम्मद इकरामुल हक को 24वें चरण की गिनती के बाद केवल 789 मत मिले, जबकि नोटा के पक्ष में 2,253 मत पड़े। बहुत कम जसुपा उम्मीदवार ऐसे हैं जिन्होंने 10 प्रतिशत से ज्यादा मत हासिल किए।

इनमें चनपटिया सीट से त्रिपुरारी कुमार तिवारी उर्फ मनीष कश्यप शामिल हैं, जिन्हें 18वें चरण की गिनती के बाद 16.58 प्रतिशत मत मिले। जोकीहाट सीट से सरफराज आलम को 23वें दौर की गिनती के बाद 16.34 प्रतिशत वोट प्राप्त हुए। किशोर ने पहले दावा किया था कि उनकी पार्टी 150 सीट जीतेगी। बाद में उन्होंने यह भी कहा कि सीट अर्जित करने वाले दलों की सूची में जसुपा या तो सबसे ऊपर होगी या सबसे नीचे, लेकिन ‘मध्य स्थिति’ की कोई संभावना नहीं है।

इस बीच, जसुपा के प्रवक्ता पवन के वर्मा ने कहा कि पार्टी बिहार चुनाव में अपने प्रदर्शन की “गंभीर समीक्षा” करेगी। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, राजग करीब 200 सीट पर बढ़त के साथ बिहार चुनाव में भारी जीत की ओर बढ़ रहा है। भाजपा आठ सीट जीत चुकी है और 83 पर आगे है।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025जन सुराजप्रशांत किशोर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वस्थ न चुनाव से पहले थे और न अभी हैं?, प्रशांत किशोर ने कहा-प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह को सबकुछ पता था, वीडियो

भारतबिहार में 238 सीटों पर चुनाव लड़ 1 भी सीट नहीं जीते?, बिहार नवनिर्माण यात्रा शुरू पर निकले प्रशांत किशोर,वीडियो

भारतअजित पवार का बिहार में NCP विस्तार का सपना रह गया अधूरा?, विधानसभा चुनाव 2025 में उतारे थे 15 प्रत्याशी

भारतबिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार और साथ छोड़ रहे यार?, जनसुराज संस्थापक पीके की पार्टी में पसरा सन्नाटा?

भारतबिहार विधानसभा चुनाव में लोकतंत्र की ‘सुपारी’ दी और 10,000 रुपये बांटकर जीते?, पटना हाईकोर्ट पहुंचे कांग्रेस नेता अमित टुन्ना, ऋषि मिश्रा, प्रवीण कुशवाहा, तौकीर आलम और शशांक शेखर

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?