लाइव न्यूज़ :

Bihar Chunav: तेजस्वी यादव के द्वारा दामाद आयोग को लेकर दिए गए बयान को लेकर गरमायी सियासत, मांझी ने बोला तीखा हमला, रोहिणी भी कूदी बयानबाजी में

By एस पी सिन्हा | Updated: June 22, 2025 19:32 IST

दरअसल, 'दामाद आयोग' को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के द्वारा दिए गए बयान के बाद हम पार्टी के संरक्षक एवं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सोशल मीडिया के ज़रिए पलटवार किया है।

Open in App

पटना:बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर विपक्ष और सरकार के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला लगातार जारी है। दरअसल, 'दामाद आयोग' को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के द्वारा दिए गए बयान के बाद हम पार्टी के संरक्षक एवं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सोशल मीडिया के ज़रिए पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि बेटे और दामाद दो तरह के होतें है… एक लायक, दूसरा नालायक। लायक बेटा अपने दम पर यूनिसेफ में नौकरी करते हुए पढ़ाई करता है, यूजीसी(नेट) पास करके पीएचडी करता है फिर बीपीएससी द्वारा आयोजित परीक्षा पास करके विश्वविद्यालय में शिक्षक बन जाता है।

उन्होंने आगे लिखा है कि नालायक बेटा 10वीं पास भी नहीं कर पाता, पिता की कृपा से क्रिकेट खेलता है और जब वहां भी फेल कर जाता है तो वही पिता उस नालायक बेटे को राजनीति में उतार देतें हैं और जबर्दस्ती उसे दल की कमान सौंप देतें हैं। मांझी ने इसी पोस्ट में आगे लिखा है कि वैसे ही लायक दामाद अपने समाज का पहला इंजीनियर होता है और कई चुनाव लड़ने, सामाजिक कार्य करने के बाद योग्यता के आधार पर उन्हें कोई ओहदा दिया जाता है। वहीं दूसरी ओर नालायक दामाद इंजीनियरिंग करने के बावजूद घर जमाई बनता है और रोजाना सास-ससुर-साले की गाली सुनने के बावजूद सांसद पत्नी का पर्स ढोए फिरता है। 

उधर, मांझी के इस बयान के जवाब में लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने भी कड़ा जवाब दिया है। रोहिणी आचार्य ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से जवाब में लिखा है कि एक नालायक बेटा होटल में रंगरेलियां मनाते पकड़ा जाता है, मगर बेटे से भी बड़ा नालायक बाप अपनी कुर्सी की धौंस दिखाकर उसे बचाता है। एक दफा एक नालायक दामाद अपने ससुर का पीए बन जाता है और अधिकारियों को फोन कर वसूली करवाता है। इस ट्वीट के बाद से यह बहस और गहराती जा रही है। सोशल मीडिया पर समर्थकों के बीच भी तीखे कमेंट्स और प्रतिक्रियाएं देखी जा रही हैं।

टॅग्स :तेजस्वी यादवजीतन राम मांझीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम