लाइव न्यूज़ :

Bihar Elections: लोजपा(रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने किया ऐलान, कहा-वह लड़ेंगे विधानसभा का चुनाव

By एस पी सिन्हा | Updated: June 8, 2025 18:03 IST

चिराग पासवान ने कहा कि मैं बिहार के सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ूंगा। बिहार को फर्स्ट और बिहारी फर्स्ट बनाने के लिए चुनाव लड़ूंगा। मैं बिहार के लिए नहीं बिहारियों के लिए चुनाव लड़ूंगा।

Open in App

पटना: लोजपा(रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने रविवार को यह ऐलान कर दिया कि वह विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। आरा के वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में पार्टी के द्वारा आयोजित नव संकल्प महासभा को संबोधित करते हुए चिराग पासवान ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। वहीं एनडीए सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि ’हां मैं बिहार से विधानसभा चुनाव लड़ूंगा। मैं बिहार के लिए चुनाव लड़ूंगा। 

चिराग पासवान ने कहा कि मैं बिहार के सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ूंगा। बिहार को फर्स्ट और बिहारी फर्स्ट बनाने के लिए चुनाव लड़ूंगा। मैं बिहार के लिए नहीं बिहारियों के लिए चुनाव लड़ूंगा। मेरा गठबंधन सिर्फ और सिर्फ बिहार की जनता के साथ है। उन्होंने वादा किया कि बिहार को देश का नंबर-1 राज्य बनाकर रहेंगे। 

चिराग ने कहा कि मेरे अपनों ने ही मुझे घर से बाहर निकाल दिया था, तब यहां की जनता ने ही मेरा साथ दिया। बिहार की जनता ही मेरा परिवार है, ऐसे में अब यह फैसला भी बिहार की जनता को ही लेना है कि मैं कहां से विधानसभा चुनाव लड़ूं। यह भी आप पर ही छोड़ता हूं। आप जहां से बोलेंगे मैं वहां से बिहार विधानसभा चुनाव लड़ूंगा और आपके क्षेत्र का विधायक बनूंगा। विपक्ष पर हमला बोलते हुए चिराग ने कहा कि लोग भूल गए कि मैं शेर का बेटा हूं। मुझे और मेरी पार्टी खत्म करने की साजिश रची गई थी। 

उन्होंने कहा कि इन दिनों लगातार ये सवाल पूछा जा रहा है कि क्या मैं बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहा हूं। मैं आज इस मामले में अपना फैसला बता रहा हूं। वैसे, 243 सीटों पर चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद चिराग पासवान ने उसी सभा में तुरंत बात पलटते हुए कहा कि वे बिहार के लोगों की राय से फैसला लेते रहे हैं। 2020 के विधानसभा चुनाव में जनता ने अकेले चुनाव में उतरने को कहा था। इसलिए वे अकेले चुनाव लड़े। 

चिराग ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले भी मैंने कहा था कि मेरा गठबंधन सिर्फ जनता से है। जनता की राय से ही वे एनडीए गठबंधन में शामिल हुए। चिराग पासवान ने कहा कि इस बार भी जनता ही फैसला करेगी कि मैं विधानसभा चुनाव के मैदान में उतरूं या नहीं। जनता जो फैसला करेगी, उसका मैं पालन करूंगा। चिराग ने कहा कि जनता के फैसले के सामने उनके लिए कोई पद या कुर्सी मायने नहीं रखता। बिहार के लोग जो कहेंगे, वे उसे पूरा करने के लिए सब छोड़ सकते हैं।

टॅग्स :चिराग पासवानबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर