लाइव न्यूज़ :

Bihar Elections: जदयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने किया दावा, अगर निशांत चुनाव लड़ते हैं तो नालंदा के लोग उन्हें जरूर जिताएंगे

By एस पी सिन्हा | Updated: June 17, 2025 15:38 IST

कौशलेंद्र कुमार का मानना है कि अगर निशांत कुमार इस्लामपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव में अपना नामांकन दाखिल करते हैं, तो वहां की जनता उन्हें जीत का ताज पहनाकर ही भेजेगी।

Open in App

पटना:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर लगाए जा रहे कयासों के बीच नालंदा के जदयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा है कि अगर निशांत राजनीति में आते हैं तो इससे जदयू नेताओं को काफी खुशी होगी। उन्होंने कहा कि निशांत कुमार के इस्लामपुर से चुनाव लड़ने की मांग उठ रही है। अगर निशांत चुनाव लड़ते हैं तो नालंदा के लोग उन्हें जरूर जिताएंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी आग्रह किया कि निशांत कुमार को इस्लामपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का मौका दिया जाए।

कौशलेंद्र कुमार का मानना है कि अगर निशांत कुमार इस्लामपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव में अपना नामांकन दाखिल करते हैं, तो वहां की जनता उन्हें जीत का ताज पहनाकर ही भेजेगी। वहीं कौशलेंद्र कुमार की मांग का समर्थन करते हुए जदयू विधायक विनय चौधरी ने भी मांग की है कि निशांत बिहार की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाएं और अपने पिता की तरह बिहार को आगे बढ़ाएं। विनय चौधरी का मानना है कि नालंदा ही नहीं, बल्कि कहीं भी निशांत चुनाव लड़ेंगे तो जनता उन्हें जीत का सर्टिफिकेट देगी। बिहार की जनता भी चाहती है कि निशांत राजनीति में आएं और राज्य की सेवा करें। 

बता दें कि बिहार की सियासत में पिछले कुछ समय से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चा हो रही है। हालांकि इसको लेकर मुख्यमंत्री की तरफ से किसी तरह का कोई बयान नहीं आया है। वहीं, निशांत खुद यह कह चुके हैं कि जनता मालिक है और जनता को ही इसका फैसला करना है। उधर, जदयू का स्पष्ट कहना है कि निशांत जिस सीट से भी चुनाव लड़ना चाहेंगे उस सीट से वह चुनाव मैदान में उतर सकते हैं।

टॅग्स :बिहारजेडीयूनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी