लाइव न्यूज़ :

बिहार चुनाव: अमित शाह के बयान पर भड़की जदयू, कहा- हमारी बिल्ली हमीं से म्याऊँ, नीतीश कुमार ही एनडीए के चेहरा हैं और रहेंगे

By एस पी सिन्हा | Updated: June 22, 2025 19:18 IST

दरअसल एक इंटरव्यू में अमित शाह से जब पूछा गया कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? तो उन्होंने कहा कि यह समय बताएगा। उनके इस बयान ने बिहार में सियासी पारे को चढ़ा दिया है। शाह के बयान पर पलटवार करते हुए जदयू विधान पार्षद गुलाम गौस ने कहा कि हमारी बिल्ली हमीं से म्याऊं। 

Open in App

पटना: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक बार फिर से बिहार में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर गोलमोल जवाब देकर हलचल पैदा कर दी है। दरअसल एक इंटरव्यू में अमित शाह से जब पूछा गया कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? तो उन्होंने कहा कि यह समय बताएगा। उनके इस बयान ने बिहार में सियासी पारे को चढ़ा दिया है। शाह के बयान पर पलटवार करते हुए जदयू विधान पार्षद गुलाम गौस ने कहा कि हमारी बिल्ली हमीं से म्याऊं। 

गौस ने कहा कि भाजपा को यह नहीं भूलना चाहिए कि केंद्र में उनकी सरकार हमारी पार्टी के समर्थन पर ही टिकी है। नीतीश कुमार ही बिहार के मुख्यमंत्री होंगे, इस पर कोई समझौता नहीं होगा। वहीं जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार ही एनडीए के चेहरा हैं और रहेंगे। बिहार की जनता ने उनके विकास कार्यों को देखा है। इसमें किसी को कोई शंका नहीं होनी चाहिए। 

उधर, शाह के बयान के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि यह सिर्फ नीतीश कुमार का इस्तेमाल कर रहे हैं, चुनाव के बाद सब जान रहा है नीतीश जी का क्या होगा? तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार जी की उम्र हो चुकी है। अब बिहार उनसे संभल नहीं रहा है। तेजस्वी ने कहा कि जदयू का टिकट भी अमित शाह बाटेंगे। वहीं, जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा पर निशाना साधते हुए तेजस्वी ने कहा कि वह भाजपा के आदमी हैं।  

वहीं बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधान पार्षद प्रेमचंद्र मिश्रा ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि अमित शाह ने खुलासा कर दिया कि भाजपा नीतीश को सिर्फ चुनाव तक इस्तेमाल करेगी। बाद में उन्हें हटाने की योजना है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जदयू के साथ धोखा कर दिया। भाजपा यानी बड़का झूठा पार्टी!

टॅग्स :जेडीयूअमित शाहबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस