लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोरोना कहर, निर्दलीय उम्मीदवार नीरज झा की मौत, स्मृति ईरानी, देवेंद्र फड़नवीस, सुशील मोदी और राजीव प्रताप रूडी सहित कई नेता संक्रमित

By एस पी सिन्हा | Updated: November 7, 2020 15:37 IST

नीरज झा पिछले कई दिनों से कोरोना से संक्रमित थे. दस दिन पहले उन्‍हें एम्स पटना में भर्ती कराया गया था. उन्‍हें मधुमेह की भी शिकायत थी. एम्‍स में इलाज के दौरान उन्‍होंने आज अंतिम सांस ली. नीरज झा के निधन से उनके समर्थकों में शोक की लहर है.

Open in App
ठळक मुद्देबेनीपट्टी के निर्दलीय उम्मीदवार नीरज झा चुनाव प्रचार के दौरान ही कोरोना पॉजिटिव हो गए थे.जानकारी के अनुसार नीरज झा जदयू से जुडे़ थे, लेकिन चुनाव से पहले उन्होंने पार्टी छोड़ निर्दलीय पर्चा भरा था. जदयू नेता रहे नीरज के चुनाव मैदान में उतरने से बेनीपट्टी सीट पर मुकाबला काफी रोचक हो गया था.

पटनाः  बिहार में कोरोना ने कहर ढाया है. राजय में आज तीसरे व अंतिम चरण के मतदान के बीच बेनीपट्टी से निर्दलीय उम्मीदवार नीरज झा की कोरोना से मौत हो गई. जिस जगह से वह खड़ा थे वहां पर आज ही मतदान हो रहा है. बताया जा रहा है कि बेनीपट्टी के निर्दलीय उम्मीदवार नीरज झा चुनाव प्रचार के दौरान ही कोरोना पॉजिटिव हो गए थे.

 

जिसके बाद उनको पटना एम्स में भर्ती कराया गया था. नीरज झा पिछले कई दिनों से कोरोना से संक्रमित थे. दस दिन पहले उन्‍हें एम्स पटना में भर्ती कराया गया था. उन्‍हें मधुमेह की भी शिकायत थी. एम्‍स में इलाज के दौरान उन्‍होंने आज अंतिम सांस ली. नीरज झा के निधन से उनके समर्थकों में शोक की लहर है.

मिली जानकारी के अनुसार नीरज झा जदयू से जुडे़ थे, लेकिन चुनाव से पहले उन्होंने पार्टी छोड़ निर्दलीय पर्चा भरा था. इस बार बेनीपट्टी सीट से 15 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हैं. जदयू नेता रहे नीरज के चुनाव मैदान में उतरने से बेनीपट्टी सीट पर मुकाबला काफी रोचक हो गया था. उनके निधन की खबर से समर्थक दु:खी हैं.

बताया जा रहा है कि नीरज झा के कोरोना से संक्रमित होने के बाद उनकी पत्नी कई दिनों से चुनाव प्रचार कर रही थी. नीरज झा पहले मधुबनी जदयू के उपाध्यक्ष थे. यहां बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, बिहार कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी, शाहनवाज हुसैन, भाजपा उम्मीदवार अरुण सिन्हा, बिहार भाजपा प्रभारी व महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस, केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी समेत कई नेता कोरोना संक्रमित हो गए. इसमें कुछ नेता ठीक भी हो गए हैं. 

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020पटनानीतीश कुमारचुनाव आयोगस्मृति ईरानीदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम