लाइव न्यूज़ :

Bihar Elections: कांग्रेस ने रवीश कुमार के भाई को दिया टिकट, रेप केस के चलते विवादों में आ चुका है नाम, उठे सवाल

By स्वाति सिंह | Updated: October 17, 2020 11:04 IST

फरवरी 2017 में एक युवती ने बृजेश पांडेय पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे। युवती के यौन शोषण के आरोप लगाने के बाद बृजेश पांडेय पर प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेस (POCSO) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने अपनी दूसरी लिस्ट में 49 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। कैंडिडेट लिस्ट में पत्रकार रवीश कुमार के भाई ब्रजेश पांडेय का है।

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी दूसरी लिस्ट में 49 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। कैंडिडेट लिस्ट में पत्रकार रवीश कुमार के भाई ब्रजेश पांडेय का है। वहीं पांडेय ने गोविंदगंज से पर्चा दाखिल कर लिया है। कांग्रेस द्वारा घोषित उम्मीदवारों की सूची में ब्रजेश पांडेय का नाम गोविंदगंज से है। पांडेय इससे पहले भी चुनाव लड़ चुके हैं, हालांकि उन्हें जीत नहीं मिली थी। वहीं गोविंदगंज से एनडीए की ओर से बीजेपी के उम्मीदवार मैदान में है। चिराग पासवान की लोजपा ने भी यहां उम्मीदवार उतारे हैं।

गौरतलब है कि फरवरी 2017 में एक युवती ने बृजेश पांडेय पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे। युवती के यौन शोषण के आरोप लगाने के बाद बृजेश पांडेय पर प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेस (POCSO) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। यौन शोषण का आरोप लगने के बाद बृजेश पांडे ने बिहार कांग्रेस उपाध्यक्ष के पद‌ से इस्तीफा भी दे दिया था। 2015 विधानसभा चुनाव में दिए गए चुनावी हलफनामे के मुताबिक बृजेश पांडेय पर डेढ़ करोड़ से अधिक रुपयों की चल-अचल संपत्ति और 3।5 लाख रुपए की देनदारी थी।

ब्रजेश पांडेय का कथित आपराधिक इतिहास होने के चलते उन्हें टिकट दिए जाने पर सोशल मीडिया यूजर्स ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। लेखक शेफाली वैद्य ने लिखा कि कितने शर्म की बात है कि कांग्रेस ब्रजेश पांडे जैसे लोगों को पसंद करती है। इसके साथ ही उन्होंने पत्रकार रवीश कुमार से पूछा कि अब डर का माहौल नहीं है क्या? लेखिका ने ट्वीट के साथ एक अन्य भी रिट्वीट किया है। इसमें अंकुर सिंह नाम के यूजर ने लिखा है कि रवीश कुमार के भाई और कांग्रेस नेता ब्रजेश पांडेय व उनके दोस्त निखिल पर एक नाबालिग दलित लड़की के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा था। ट्वीट में कहा गया कि बाद में मामले को निपटारे के लिए रेप पीड़िता को निखिल से विवाह करने के लिए मजबूर होना पड़ा। हाथरस में फोटो खिंचवाने के बाद राहुल गांधी ने ब्रिजेश पांडेय को टिकट दिया है।

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020कांग्रेसबिहारविधान सभा चुनाव २०२०
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

क्राइम अलर्ट2 देसी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस और हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद, अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश

भारत अधिक खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए