लाइव न्यूज़ :

बिहार चुनाव: अशोक गहलोत ने एनडीए के घोषणापत्र को बताया “झूठ का पुलिंदा”, कहा- भाजपा ने पहले जो वादे किए, वे अब तक पूरे नहीं हुए

By एस पी सिन्हा | Updated: October 31, 2025 16:27 IST

पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में गहलोत ने एनडीए के घोषणापत्र को “झूठ का पुलिंदा” करार देते हुए कहा कि भाजपा ने पहले जो वादे किए, वे अब तक पूरे नहीं हुए। उन्होंने याद दिलाया कि प्रधानमंत्री ने बिहार को 1.25 लाख करोड़ रुपये के विशेष पैकेज का वादा किया था, लेकिन उसका क्या हुआ?

Open in App

पटना: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के वरीय पर्यवेक्षक अशोक गहलोत ने एनडीए के चुनावी घोषणा पत्र पर तीखा हमला बोला। पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में गहलोत ने एनडीए के घोषणापत्र को “झूठ का पुलिंदा” करार देते हुए कहा कि भाजपा ने पहले जो वादे किए, वे अब तक पूरे नहीं हुए। उन्होंने याद दिलाया कि प्रधानमंत्री ने बिहार को 1.25 लाख करोड़ रुपये के विशेष पैकेज का वादा किया था, लेकिन उसका क्या हुआ?

गहलोत ने व्यंग्य करते हुए कहा कि उन्होंने कहा था कि गन्ने से शुगर बनेगी और मैं उसे चाय में डालकर पी लूंगा। अब बताइए, क्या हुआ उस वादे का?” उन्होंने यह भी पूछा कि एनडीए का घोषणा पत्र नीतीश कुमार से क्यों जारी नहीं कराया गया, क्या वे अब ऐसी स्थिति में नहीं हैं कि मंच पर आकर जनता से बात कर सकें? अशोक गहलोत ने कहा कि “इंडिया गठबंधन” के घोषणा पत्र में किए गए वादों को पूरा करने के लिए गठबंधन की सरकार आने पर उन्हें कैबिनेट में ले जाकर लागू किया जाएगा। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि देशभर में पेपर लीक हो रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री इस पर एक शब्द नहीं बोलते। गहलोत ने एनडीए से 20 साल का रिपोर्ट कार्ड पेश करने की मांग की और कहा कि जो वादे किए गए थे, वे क्यों पूरे नहीं हुए, इसका जवाब जनता को मिलना चाहिए। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को याद करते हुए कहा कि उनके त्याग, बलिदान और देश के लिए किए गए कार्य को भारत कभी नहीं भूल सकता। 

गहलोत ने कहा कि इंदिरा जी ने देश को जो दिया, वह अमूल्य है। आज हम उसी भावना के साथ बिहार की जनता के बीच आए हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए ने महज 26 सेकंड में मेनिफेस्टो जारी कर प्रेस कॉन्फ्रेंस खत्म कर दी, जो अपने आप में हैरान करने वाली बात है। गहलोत ने तंज कसते हुए कहा कि कुछ पत्रकारों ने बताया कि यह उनके जीवन का सबसे छोटा प्रेस कॉन्फ्रेंस था। ये लोग आए, मुंह दिखाया और चले गए। मीडिया से डर रहे हैं। गहलोत ने सवाल उठाया कि नीतीश कुमार और भाजपा नेता पत्रकारों के सवालों से क्यों भाग रहे हैं?

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025अशोक गहलोतकांग्रेसएनडीए सरकारBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप