लाइव न्यूज़ :

बिहार चुनाव 2025ः सरकार बनते ही 5 योजना पर काम करेंगे प्रशांत किशोर?, यहां देखिए ये वादे

By एस पी सिन्हा | Updated: March 7, 2025 16:47 IST

Bihar Elections 2025: जन सुराज सरकार दिसंबर 2025 से इस पेंशन को बढ़ाकर 2000 रुपये प्रतिमाह कर देगी। बिहार सरकार 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को 400 रुपये पेंशन दे रही है।

Open in App
ठळक मुद्देजन सुराज की सरकार बनते ही युवाओं का पलायन पूरी तरह से बंद करने की गारंटी दी गई है।उद्योग और व्यापार को बढ़ावा देकर स्थानीय स्तर पर 10 से 15 हजार रुपये की रोजगार सुनिश्चित करेगी।प्रशांत किशोर ने कहा कि किसानों की मदद के लिए मनरेगा को खेती से जोड़ा जाएगा।

पटनाः जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार की जनता से वादा किया है कि अगर बिहार में जन सुराज की सरकार बनती है, तो राज्य को देश के 10 अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिए 5 महत्वपूर्ण योजनाओं को तुरंत लागू किया जाएगा। इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य युवाओं का पलायन रोकना, किसानों और महिलाओं को आर्थिक मजबूती देना, बुजुर्गों को सम्मानजनक पेंशन देना और शिक्षा व्यवस्था में सुधार करना है। उन्होंने ऐलान कि जन सुराज की सरकार बनते ही युवाओं का पलायन पूरी तरह से बंद करने की गारंटी दी गई है।

सरकार उद्योग और व्यापार को बढ़ावा देकर स्थानीय स्तर पर 10 से 15 हजार रुपये की रोजगार सुनिश्चित करेगी। इसके साथ ही जन सुराज सरकार दिसंबर 2025 से इस पेंशन को बढ़ाकर 2000 रुपये प्रतिमाह कर देगी। जबकि अभी बिहार सरकार 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को 400 रुपये पेंशन दे रही है।

प्रशांत किशोर ने कहा कि किसानों की मदद के लिए मनरेगा को खेती से जोड़ा जाएगा। इससे किसानों को खेती के लिए मुफ्त में मनरेगा के तहत मजदूर उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे कृषि को बढ़ावा मिलेगा। वहीं, महिलाओं को स्वरोजगार के लिए सरकारी गारंटी पर बैंक से कर्ज मिलेगा। जहां अभी जीविका के तहत ऊंची ब्याज दर पर कर्ज मिलता है।

वहीं जन सुराज सरकार केवल 4 फीसदी सालाना ब्याज दर पर लोन उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों की स्थिति सुधारने के साथ, जन सुराज सरकार यह भी सुनिश्चित करेगी कि अगर सरकारी स्कूल अच्छी शिक्षा नहीं दे रहे, तो गरीब परिवारों के बच्चे प्राइवेट स्कूल में पढ़ सकें और उनकी फीस सरकार वहन करे।

टॅग्स :बिहारपटनाप्रशांत किशोरनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम