लाइव न्यूज़ :

Bihar Elections 2025: एनडीए गठबंधन में 6 सीटें मिलने पर 'नाखुश' जीतन राम मांझी, 'परिणामों' की चेतावनी दी

By रुस्तम राणा | Updated: October 12, 2025 21:37 IST

बिहार चुनाव में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को छह सीटें मिलने पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शीट शेयरिंग फॉर्मूले पर अपनी हामी भरी है।

Open in App

पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रविवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) शामिल दलों ने सीट बंटवारे पर अंतिम मुहर लगा दी। गठबंधन में शामिल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल (यूनाइटेड) दोनों दल 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। इस चुनाव में जदयू और भाजपा में से कोई बड़ा भाई नहीं होगा।  शीट शेयरिंग फार्मूले के तहत चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास पासवान) 29 सीटों पर ताल ठोकेगी। जबकि उपेंद्र कुशवाह की आरएलएम एवं जीतनराम मांझी की हिन्दुस्तानी आवामी मोर्चा (हम) को 6-6 सीटें मिली हैं।

बिहार चुनाव में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को छह सीटें मिलने पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शीट शेयरिंग फॉर्मूले पर अपनी हामी भरी और इसे आलाकमान का फैसला बताया। उन्होंने कहा, "संसद में हमें केवल एक सीट दी गई थी - क्या हम नाराज थे? इसी तरह, अगर हमें छह सीटें मिलती हैं, तो यह आलाकमान का फैसला है। हम इसे स्वीकार करते हैं और हमें कोई शिकायत नहीं है..." हालांकि उन्होंने यह भी कहा, "छह सीटें देकर उन्होंने हमारा मूल्यांकन कम किया है, इसका एनडीए पर असर पड़ सकता है।" एक तरह से उन्होंने एनडीए को चेतावनी भी जारी की।  

बता दें कि राज्य की 243 सीटों वाले प्रदेश में विधानसभा चुनाव का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा। मतगणना 14 नवंबर को होगी। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा और जनता दल (यूनाइटेड) (जदयू) के नेतृत्व वाले एनडीए और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के बीच माना जा रहा है। 

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025बिहारजीतन राम मांझीहिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेकुलर)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो