लाइव न्यूज़ :

Bihar Elections 2025: बिहार के चुनावी प्रचार में उतरेंगे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, 20 चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे

By राजेंद्र कुमार | Updated: October 12, 2025 17:11 IST

बिहार चुनाव में 20 से अधिक चुनावी रैलियां को सीएम योगी संबोधित करेंगे. भाजपा नेताओं के अनुसार, बिहार के मध्य और उत्तरी क्षेत्रों में सीएम योगी की चुनावी रैली तय की गई हैं. 

Open in App

लखनऊ: जहां महागठबंधन के पक्ष में चुनाव प्रचार करने जाएंगे, वही दूसरी तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी एनडीए के पक्ष में चुनाव प्रचार करने जाएंगे. सीएम योगी का प्रचार अभियान अक्टूबर के तीसरे सप्ताह से शुरू होगा. बिहार चुनाव में 20 से अधिक चुनावी रैलियां को सीएम योगी संबोधित करेंगे. भाजपा नेताओं के अनुसार, बिहार के मध्य और उत्तरी क्षेत्रों में सीएम योगी की चुनावी रैली तय की गई हैं. 

इस फैसले के तहत उत्तरी बिहार के मिथिलांचल, सीतामढ़ी क्षेत्रों में जहां माता जानकी की जन्मभूमि है, वहां सीएम योगी की रैली होगी. मिथिला और अवध का संबंध सैकड़ों साल पुराना है. यहां सीएम योगी के प्रचार करने से गठबंधन को लाभ मिलेगा. इसी सोच के तहत इस क्षेत्र में सीएम योगी की रैली आयोजित करने का फैसला किया गया है. 

बिहार विधान सभा चुनाव में मुख्यमंत्री योगी की चुनावी रैलियां की रूपरेखा को अंतिम रूप दे दिया गया है. औपचारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि सीएम योगी अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में अपने प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे.  सीएम योगी की छवि हिंदुत्ववादी नेता की है और बिहार में वह अपनी इसी छवि के अनुरूप एनडीए के उम्मीवारों के पक्ष में वोट मांगेंगे.

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025बिहारयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत