लाइव न्यूज़ :

Bihar Elections 2025: तेजप्रताप यादव ने किया महुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान, अपनी पार्टी से 21 सीटों के लिए घोषित किया उम्मीदवार

By एस पी सिन्हा | Updated: October 13, 2025 18:57 IST

इस सूची में सबसे महत्वपूर्ण घोषणा स्वयं तेजप्रताप यादव को लेकर है, जिन्होंने आधिकारिक तौर पर यह स्पष्ट कर दिया है कि वह महुआ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतरेंगे।

Open in App

पटना: राजद प्रमुख लालू यादव के बड़े लाल तेजप्रताप यादव ने परिवार से अलग होने के बाद अपनी नई पार्टी जनशक्ति जनता दल के साथ विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। तेजप्रताप ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची में तेज प्रताप ने अपने नाम के साथ 21 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किए हैं। इस सूची में सबसे महत्वपूर्ण घोषणा स्वयं तेजप्रताप यादव को लेकर है, जिन्होंने आधिकारिक तौर पर यह स्पष्ट कर दिया है कि वह महुआ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतरेंगे।

उम्मीदवारों की सूची में वैशाली के 126-महुआ से तेज प्रताप यादव, सीतामढ़ी के 30-बैलसंड से विकास कुमार कवि, भोजपुर के 198-शाहपुर से मदन यादव, पटना के 180-बख्तियारपुर से डॉ. गुलशन यादव, पटना के 191-बिक्रमगंज से अजीत कुशवाहा, भोजपुर के 197-जगदीशपुर से नीरज राय, गयाजी के 233-अतरी से अविनाश, गयाजी के 234-वजीरगंज से प्रेम कुमार, दरभंगा के 80-बेनीपुर से अवध किशोर झा, पटना के 187-मनेर से शंकर यादव, बक्सर के 201-डुमरांव से दिनेश कुमार सूर्या, मोतिहारी के 14-गोबिंदगंज से आशुतोष, पटना के 184-पटना साहिब से मीनू कुमारी (अधिवक्ता), मधेपुरा के 73-माधोपुरा से संजय यादव, मोतिहारी के 03-नरकटियागंज से तौफ़ीक़ रहमान, गोपालगंज के 102-कुचायकोट से ब्रज बिहारी भट्ट, नवादा के 236-हिसुआ से रवि राज कुमार, वैशाली के 129-महनार से जय सिंह राठी, छपरा (सारण) के 115-बनियापुर से पुष्पा कुमारी, समस्तीपुर के 137-मोहिउद्दीन नगर से सुरभि यादव और गोपालगंज के 100-बरौली से धर्मेंन्द्र क्रांतिकारी को उम्मीदवार घोषित किया गया है। 

बता दें कि तेज प्रताप यादव इस समय समस्तीपुर की हसनपुर सीट से विधायक हैं। इससे पहले वो महुआ से विधायक रह चुके हैं। पार्टी और परिवार से बाहर निकाले जाने के बाद तेज प्रताप ने महुआ से चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। महुआ से इस समय राजद के मुकेश रौशन विधायक हैं।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025तेज प्रताप यादवमहुआबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार: 14 अप्रैल को होगी नीतीश सरकार कैबिनेट की आखिरी बैठक, भाजपा में मुख्यमंत्री के नामों को लेकर जारी है मंथन

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

भारतपीएम मोदी ने आशा भोंसले की स्वास्थ्य को लेकर जताई गहरी चिंता, सीने में संक्रमण के बाद भर्ती सुरों की मलिका हुईं एडमिट

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले