लाइव न्यूज़ :

Bihar Elections 2025: विधानसभा चुनाव में बाहुबली दिखा सकते हैं अपना जलवा, जदयू-राजद के द्वारा दी जा सकती है बाहुबलियों को तवज्जो

By एस पी सिन्हा | Updated: August 11, 2025 16:20 IST

बता दें कि गत दो दिनों के भीतर दो बाहुबली नेताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मुलाकात की है। इसमें अनंत सिंह और आनंद मोहन शामिल हैं।

Open in App

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार भी बाहुबलियों का दबदबा दिखने वाला है। बाहुबली एवं पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह और पूर्व विधायक अनंत सिंह जेल से बाहर आने के बाद चुनावी ताल ठोकने के लिए बेचैन दिख रहे हैं। जबकि राजद की ओर से कई बाहुबली मैदान में तल ठोकते नजर आ जाएंगे। इसमें जेल में बंद राजद के बाहुबली विधायक रीतलाल यादव का चुनाव लडना तय माना जा रहा है। ऐसे में बाहुबली रिटर्न्स की यादें ताजी हो जा सकती हैं। बाहुबलियों के द्वारा 90 की दशक की यादें ताजी कराई जा सकती हैं? 

बता दें कि गत दो दिनों के भीतर दो बाहुबली नेताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मुलाकात की है। इसमें अनंत सिंह और आनंद मोहन शामिल हैं। मोकामा विधानसभा से बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी चुनाव जीती थीं। मगर 2020 के विधानसभा चुनाव में नीलम देवी राजद की उम्मीदवार थीं। लेकिन शक्ति परीक्षण के दौरान नीलम देवी ने पाला बदला और एनडीए की शरण में आ गईं। 

इस बार अनंत सिंह खुद चुनाव लड़ना चाहते हैं। वे मोकामा से जदयू के टिकट पर चुनाव लड़ने की दावेदारी पेश कर चुके हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आशीर्वाद ले चुके हैं। पूर्व सांसद आनंद मोहन अपनी पत्नी सांसद लवली आनंद और विधायक बेटे चेतन आनंद के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात किया था। उल्लेखनीय है कि कुछ ही दिन पहले एम्स विवाद में चेतन आनंद बुरी तरह घिर गए। इस मुलाकात को चुनावी माना जा रहा है। 

अब कुछ माह में विधानसभा चुनाव होना है। इस वजह से चुनाव हेतु टिकट को लेकर इस मुलाकात के निहितार्थ माने जा रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि नीतीश कुमार अपनी पार्टी की जीत में बाहुबलियों को तरजीह दी जा सकती है। जबकि राजद के द्वारा भी बड़े पैमाने पर बाहुबलियों के फौज को मैदान में उतारना तय माना जा रहा है।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025जेडीयूआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमुख्यमंत्री आवास पर राजनीतिक हलचल तेज?, सीएम नीतीश कुमार से मिले ललन सिंह, अशोक चौधरी, संजय झा और बिजेंद्र यादव

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे