लाइव न्यूज़ :

बिहार चुनाव 2025: '14 नवंबर को बनेगी महागठबंधन की सरकार, दिल्ली जाने से पहले तेजस्वी यादव ने किया दावा

By एस पी सिन्हा | Updated: October 12, 2025 15:53 IST

दिल्ली में लालू यादव और तेजस्वी यादव का कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात होना तय है। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद रहेंगे।

Open in App

पटना: बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले एक बार फिर दावा किया कि 14 नवंबर को महागठबंधन की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि 14 नवंबर को बिहार की जनता बेरोजगारी मिटाएगी। उन्होंने एक बार फिर कहा कि हमारी सरकार आएगी तो हर घर में एक सरकारी नौकरी दी जाएगी। वहीं सीट शेयरिंग पर तेजस्वी यादव ने कहा कि सब कुछ ठीक है। 

बता दें कि दिल्ली में लालू यादव और तेजस्वी यादव का कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात होना तय है। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद रहेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार सीट बंटवारे को लेकर सभी बातों को फाइनल करेंगे। माना जा रहा है कि जल्द ही महागठबंधन में सीटों का ऐलान हो सकता है। हालांकि सियासी दौरे को छोड़ एक और अहम कारण को लेकर लालू परिवार दिल्ली गया है। 

दरअसल, कल यानी 13 अक्टूबर को लैंड फॉर जॉब मामले में लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव की कोर्ट में पेशी होनी है। जानकारी अनुसार कल कोर्ट इस मामले में अहम फैसला ले सकता है। ‘लैंड फॉर जॉब’ मामला उस समय का है जब लालू यादव 2004 से 2009 तक केंद्र सरकार में रेल मंत्री थे। 

आरोप है कि इस दौरान कई लोगों को रेलवे में ग्रुप-डी की नौकरियां देने के बदले उनसे संपत्तियां और जमीन अपने या अपने परिवार के नाम पर ट्रांसफर करवाई गईं। सीबीआई की जांच में कहा गया है कि ये जमीनें बाज़ार दर से बेहद कम कीमतों पर ली गईं, जो कथित रूप से भ्रष्टाचार और सत्ता के दुरुपयोग को दर्शाती हैं।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025तेजस्वी यादवकांग्रेसआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया