लाइव न्यूज़ :

Bihar Elections 2025: लोक गायिका मैथिली ठाकुर और राजद विधायक भरत बिंद ने थामा भाजपा का दामन, लड़ सकते हैं चुनाव

By एस पी सिन्हा | Updated: October 14, 2025 18:46 IST

कहा जा रहा है कि मैथिली को बिहार की अलीनगर विधानसभा सीट से भाजपा का टिकट मिलना तय माना जा रहा है।

Open in App

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जारी सियासी हलचल के बीच लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने मंगलवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। कहा जा रहा है कि मैथिली को बिहार की अलीनगर विधानसभा सीट से भाजपा का टिकट मिलना तय माना जा रहा है। इससे पहले चर्चा थी कि बेनीपट्टी सीट से उन्हें टिकट मिल सकता है। लेकिन जब भाजपा ने पहली सूची जारी की तो उसमें उनका नाम शामिल नहीं था।

मैथिली ठाकुर के अलावा भभुआ से राजद के विधायक भरत बिंद ने भी भाजपा की सदस्यता ली। इस मौके पर दिलीप जायसवाल ने कहा कि विपक्ष हताशा में है। विपक्ष डिप्रेशन में है। उन्होंने कहा कि विपक्ष मीडिया में कुछ से कुछ शिगूफा देना का प्रयास करता है। लेकिन शिगूफा तो शिगूफा होता है। 

उन्होंने कहा कि एनडीए में पांच पांडव हैं। जिस चट्टानी एकता के साथ एनडीए विधानसभा चुनाव का आगाज कर चुकी है कि अब मतदाता ने मन बना लिया है कि भारी बहुमत से एनडीए की सरकार बनेगी। दिलीप जायसवाल ने कहा कि मैंने कहा था कि आधे दर्जन से ज्यादा विधायक राजद और कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल होंगे। कल फिर हम लोग मिलेंगे। उन्होंने कहा कि चारों तरफ विपक्ष धराशायी होता जा रहा है। विपक्ष का टायर पंक्चर हो गया है। विपक्ष के टायर की हवा निकल गई है क्योंकि हमने ईमानदारी से पारदर्शिता के साथ गठबंधन धर्म भी निभाया है। 

वहीं, भाजपा के टिकट पर लड़ने के अटकलों पर मैथिली ठाकुर ने कहा कि आपने मुझसे एक फोटो के बारे में सवाल पूछा था, तो मैंने कहा कि जो आदेश होगा मैं वैसा ही काम करूंगी। मुझे जो कहा जाएगा, मैं वही करूंगी। चुनाव लड़ना मेरा लक्ष्य नहीं है, पार्टी मुझसे जो कहेगी, मैं करूंगी। मैथिली ने कहा कि मैंने बिहार में एनडीए द्वारा किए गए विकास को देखा है। 

बता दें कि मैथिली ठाकुर का जन्म बिहार के मधुबनी जिले में बेनीपट्टी में हुआ था। वह एक मैथिल संगीतकार और संगीत शिक्षक रमेश ठाकुर और भारती ठाकुर की बेटी हैं। मैथिली ठाकुर इसी साल जुलाई में 25 साल की हुई हैं। 

साल 2011 में महज 11 वर्ष की उम्र में मैथिली ने गीत-संगीत के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई और तब से वह इस क्षेत्र में सक्रिय हैं। मैथिली ठाकुर ने बीते दिनों भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और बिहार के संगठन प्रभारी विनोद तावडे और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय से मुलाकात की थी। तभी से उनके चुनाव लड़ने की अटकलें लगातार हो रही हैं।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025Bihar BJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतहस्ताक्षर असली या नकली जांच हो?, सीएम नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा?, राबड़ी देवी के मुंह बोले भाई सुनील कुमार ने इस्तीफे पर उठाए सवाल

भारतनीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा?, बिहार की राजनीति और सरकार के लिए अपूरणीय क्षति, सभी की आंखें नम?

भारतमुख्यमंत्री आवास पर राजनीतिक हलचल तेज?, सीएम नीतीश कुमार से मिले ललन सिंह, अशोक चौधरी, संजय झा और बिजेंद्र यादव

भारतबिहार में आज 2 बड़ी घटना?, सीएम नीतीश कुमार और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का इस्तीफा?, 20 साल की राजनीति में उलटफेर?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील