लाइव न्यूज़ :

Bihar Elections 2025: भाजपा के बिहार में चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान ने की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात, शीट शेयरिंग को लेकर चर्चा होने की खबर

By एस पी सिन्हा | Updated: September 28, 2025 16:11 IST

माना जा रहा है कि इस मुलाकात में आगामी चुनाव की तैयारियों और एनडीए की रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से हुई मुलाकात के दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा भी मौजूद रहे। 

Open in App

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां लगातार तेज होती जा रही हैं। इसी क्रम में केन्द्रीय मंत्री और भाजपा के बिहार में चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान ने रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। माना जा रहा है कि इस मुलाकात में आगामी चुनाव की तैयारियों और एनडीए की रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से हुई मुलाकात के दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा भी मौजूद रहे। 

राजनीति के जानकारों का मानना है कि यह बैठक एनडीए के भीतर सीटों के फॉर्मूले को लेकर प्रारंभिक बातचीत का संकेत है। दरअसल, सीट शेयरिंग बड़ा विवाद बनता रहा है। एनडीए में भी घटक दलों के बीच अभी तक सीटों के बंटवारे पर कोई फैसला नहीं हुआ है। ऐसे में धर्मेन्द्र प्रधान की  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात उस पेंच को सुलझाने और चुनाव अभियान को एनडीए मजबूती से आगे बढ़ाए उस दिशा में बेहद अहम माना जा रहा है। धर्मेन्द्र प्रधान की भूमिका एनडीए के दलों के बीच सामंजस्य बैठाने और एनडीए को एकजुट रखकर चुनावी मैदान में उतारने की है। 

ऐसे में जानकारों का कहना है कि भाजपा का फोकस इस बार संगठन विस्तार और नए चेहरों को मौका देने पर रहेगा। जबकि जदयू मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चेहरे और उनकी छवि के सहारे चुनाव लड़ना चाहती है। आगामी दिनों में धर्मेन्द्र प्रधान की कई दौर की बैठकें प्रदेश भाजपा और जदयू नेताओं के साथ हो सकती हैं, जिससे चुनावी खाका और साफ हो जाएगा। 

बता दें कि धर्मेन्द्र प्रधान पहले भी 2020 के विधानसभा चुनाव में बिहार भाजपा के प्रभारी रह चुके हैं और उस समय एनडीए गठबंधन ने शानदार प्रदर्शन किया था। इस बार भी पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है और सीटों के बंटवारे सहित संगठन की मजबूती की अहम जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और धर्मेंद्र प्रधान के बीच लगभग 20 मिनट तक बातचीत चली। इस दौरान दोनों नेताओं ने चुनावी तैयारियों, उम्मीदवारों के चयन और गठबंधन के समन्वय को लेकर विचार-विमर्श किया। 

चर्चा के बाद धर्मेंद्र प्रधान अब नई रणनीति तैयार करेंगे। जिससे इस मुलाकात के महत्व को और भी बढ़ा-चढ़ाकर देखा जा रहा है। उल्लेखनीय है कि बिहार में भाजपा और जदयू गठबंधन सरकार चला रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि धर्मेंद्र प्रधान की यह मुलाकात केवल औपचारिकता भर नहीं थी, बल्कि इसमें चुनावी समीकरणों को लेकर ठोस रणनीति पर चर्चा हुई है। 

खासकर, भाजपा और जदयू दोनों ही दल विपक्षी गठबंधन की तैयारियों पर नजर बनाए हुए हैं। कांग्रेस और राजद पहले से ही राज्य में सक्रियता बढ़ा रहे हैं। ऐसे में सत्ताधारी गठबंधन किसी भी तरह का जोखिम उठाने के पक्ष में नहीं है। यही वजह है कि सीट शेयरिंग जैसे अहम मुद्दे पर समय रहते बातचीत शुरू की गई है। ऐसे में आने वाले दिनों में एनडीए दलों के बीच सीट बंटवारे की औपचारिक घोषणा हो सकती है।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025धर्मेंद्र प्रधाननीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ