लाइव न्यूज़ :

Bihar chunav 2025: अक्टूबर के पहले या दूसरे हफ्ते में हो सकता है विधानसभा चुनाव का ऐलान, फाइनल मतदाता सूची जारी करने के बाद आयोग लेगा फैसला

By एस पी सिन्हा | Updated: September 4, 2025 16:39 IST

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, चुनाव आयोग 30 सितंबर को मतदाता सूची प्रकाशित करेगी। एसआईआर के बाद अपडेट मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद ही बिहार विधानसभा का चुनाव का ऐलान होगा।

Open in App

पटना:बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा जल्द हो सकती है। चुनाव आयोग अक्टूबर के पहले या दूसरे हफ्ते में इसकी तारीखों का ऐलान कर सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, चुनाव आयोग 30 सितंबर को मतदाता सूची प्रकाशित करेगी। एसआईआर के बाद अपडेट मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद ही बिहार विधानसभा का चुनाव का ऐलान होगा। सूत्रों के मुताबिक, फाइनल मतदाता सूची जारी करने के बाद निर्वाचन आयोग अक्टूबर में बिहार चुनाव का ऐलान कर सकता है। दीपावली, छठ के बाद चुनाव कराया जा सकता है। 

सूत्रों के अनुसार, बिहार विधानसभा के चुनाव दो से तीन चरण में हो सकते हैं। 5 नवंबर से 15 नवंबर के बीच तीन चरणों में चुनाव कराया सकता है। वहीं 20 नवंबर से पहले ही रिजल्ट घोषित किया जा सकता है। बता दें कि बिहार विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है। 2020 में भी अक्टूबर-नवंबर महीने में चुनाव संपन्न कराए गए थे। 

चुनाव तीन चरणों में ही कराया गया था। उस समय अंतिम चरण का मतदान 7 नवंबर 2020 को हुआ था और नतीजे 10 नवंबर को घोषित किए गए थे। इस बार भी इसी पैटर्न को दोहराया जा सकता है। चुनाव आयोग ने साफ कर दिया है कि 22 नवंबर की डेडलाइन से पहले बिहार में पूरे चुनावी प्रक्रिया को संपन्न कर लिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि चुनाव आयोग ने एसआईआर के तहत मतदाता सूची का प्रकाशन पूरा कर लिया है और अब चुनावी प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है। 

माना जा रहा है कि चुनाव आयोग धार्मिक त्योहारों के बाद ही चुनाव की तारीखें तय करेगा। इसलिए दुर्गा पूजा और दशहरा के बाद चुनाव की घोषणा होगी, जबकि मतदान की तारीखें छठ पूजा के बाद रखी जाएंगी। वहीं, राजनीतिक दलों ने भी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। 

पटना से लेकर दिल्ली तक बैठकों का दौर चल रहा है। सभी दलों के द्वारा अपने-अपने उम्मीदवार की संभावित सूची पर अंदर ही अंदर मंथन का दौर भी तेज कर दिया गया है। गठबंधन दलों के भीतर सीटों के तालमेल पर भी मंथन का गति तेज कर दिया गया है।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025चुनाव आयोगबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर