लाइव न्यूज़ :

बिहार चुनाव: RJD को झटका, तेज प्रताप यादव के इस करीबी नेता ने पार्टी के खिलाफ शिवहर विधानसभा सीट से भरा पर्चा

By स्वाति सिंह | Updated: October 18, 2020 09:03 IST

मीडिया रिपोर्ट्स कि मानें तो इससे पहले खबर थी कि तेज प्रताप ने अपने करीबियों के लिए तीन सीटों की मांग की थी, जिसमें अंगेश (शिवहर) चंद्रप्रकाश (जहानाबाद) और संदीप कर (काराकाट) का नाम था। लेकिन पार्टी ने टिकट नहीं दिया। 

Open in App
ठळक मुद्देराजद को बड़ा झटका लगा है। तेज प्रताप यादव के करीबी अंगेश कुमार ने शिवहर से राजद प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय पर्चा भर दिया है।

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी घमासान जारी है। इसी बीच राजद को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के करीबी अंगेश कुमार ने शिवहर से राजद प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय पर्चा भर दिया है। बताया जा रहा है कि अंगेश  के इस कदम से पार्टी के स्थानीय नेता सकते में है। बताया जा रहा है कि अंगेश ने तेजप्रताप के बात को दरकिनार करते हुए नामांकन दाखिल कर दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स कि मानें तो इससे पहले खबर थी कि तेज प्रताप ने अपने करीबियों के लिए तीन सीटों की मांग की थी, जिसमें अंगेश (शिवहर) चंद्रप्रकाश (जहानाबाद) और संदीप कर (काराकाट) का नाम था। लेकिन पार्टी ने टिकट नहीं दिया। 

बता दें कि शिवहर विधानसभा सीट के लिए शुक्रवार को नामांकन के अंतिम दिन नौ प्रत्याशियों ने नामजदगी के पर्चे दाखिल किए। इनमें लोजपा से जिलाध्यक्ष विजय पांडेय, जनता दल राष्ट्रवादी से श्रीनारायण सिंह, द प्लूरल पार्टी से रंजीव कुमार झा, ऑल इंडिया फारवार्ड ब्लॉक से नथुनी महतो व राष्ट्रीय सेकुलर मजलिस पार्टी के मंतजीर आलम के अलावा निर्दलीय वीरेंद्र प्रसाद यादव, अंगेश कुमार सिंह उर्फ अंगराज, राधाकांत गुप्ता व धनंजय कुमार यादव शामिल है। इनमें अंगेश कुमार सिंह उर्फ अंगराज और पूर्व जिला पार्षद श्रीनारायण सिंह राजद के बागी है। अंगराज, राजद नेता तेजप्रताप के करीबी है। जबकि, राधाकांत गुप्ता भाजपा के बागी है। 

इसके साथ ही शिवहर में नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशियों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है।  मालूम हो कि बिहार चुनाव के मद्देनजर शनिवार को नामांकन प्रपत्रों की जांच होगी। जबकि, 19 अक्टूबर को नाम वापस लिया जा सकेगा। तीन नवंबर को मत डाले जाएंगे। और दस नवंबर को मतगणना होगी।

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020बिहारआरजेडीतेज प्रताप यादव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप