लाइव न्यूज़ :

Bihar election: सीट 243,  मतदाता 7.29 करोड़, सुनील अरोड़ा बोले- पोलिंग सेशन की संख्या 1,06,526, सभी तैयारी पूरी

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 1, 2020 17:39 IST

सुनील अरोड़ा ने कहा कि2015 में पोलिंग सेशन की संख्या 65,333 थी जो अब बढ़कर 1,06,526 हो गई है। 2015 में 6.7 करोड़ वोटर थे वहीं इस बार वोटरों की संख्या बढ़कर 7.29 करोड़ हो गई है। इस बार कुल पुरुष वोटर 3.85 करोड़ और महिला वोटर 3.4 करोड़ हैं।

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव आयोग की सात सदस्यीय टीम बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा कर प्रेस कांफ्रेंस की। मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा की की इस उच्च स्तरीय टीम में चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा और राजीव कुमार भी शामिल हैं। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के साथ-साथ प्रशासन एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ पटना और गया में बैठकें की।

पटनाः मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा की अगुवाई में चुनाव आयोग की सात सदस्यीय टीम बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा कर प्रेस कांफ्रेंस की। सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। 

सुनील अरोड़ा ने कहा कि2015 में पोलिंग सेशन की संख्या 65,333 थी जो अब बढ़कर 1,06,526 हो गई है। 2015 में 6.7 करोड़ वोटर थे वहीं इस बार वोटरों की संख्या बढ़कर 7.29 करोड़ हो गई है। इस बार कुल पुरुष वोटर 3.85 करोड़ और महिला वोटर 3.4 करोड़ हैं।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुनील अरोड़ा की की इस उच्च स्तरीय टीम में चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा और राजीव कुमार भी शामिल हैं। आयोग की टीम विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के साथ-साथ प्रशासन एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ पटना और गया में बैठकें की।

निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को बिहार विधानसभा का चुनाव तीन चरणों में कराए जाने की घोषणा की थी। बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए 28 अक्टूबर, तीन नवंबर और सात नवंबर को मतदान होगा तथा 10 नवंबर को मतगणना होगी। कोविड-19 महामारी के बीच यह विश्व स्तर पर सबसे बड़े चुनावों में से एक है।

बिहार विस चुनाव के मद्देनजर गृह मंत्रालय के सुरक्षा सलाहकार ने समीक्षा बैठक की

बिहार विधानसभा चुनाव में नक्सलियों द्वारा बाधा उत्पन्न किए जाने की आशंका के मद्देनजर केन्द्रीय गृह मंत्रालय में पदस्थापित सुरक्षा सलाहकार के विजय कुमार ने सीआरपीएफ के अधिकारियों के साथ सीमावर्ती पलामू जिले में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यह बैठक यहां नौडीहा बाजार थानान्तर्गत डगरा पिकेट में हुई जिसमें केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक आनंद प्रकाश माहेश्वरी के अलावा 134 बटालियन के समादेष्टा ए डी शर्मा समेत अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सम्मिलित हुए।

सूत्रों के अनुसार बिहार की सीमा झारखंड के कई जिलों से सटी होने के कारण अतिवादियों को चुनावों में कोई उत्पात करने से रोकने के उद्देश्य से बैठक में विचार विमर्श हुए। सूत्रों ने बताया कि मतदान के दो दिन पूर्व से ही झारखंड के पलामू, गढ़वा और लातेहार जिले के सीमावर्ती इलाकों में नाकाबंदी किए जाने पर जोर दिया गया जिससे नक्सलियों की आवाजाही को प्रतिबंधित किया जा सके।

बैठक में झारखंड में भूमिगत एवं प्रतिबंधित उग्रवादी और नक्सल समेत सभी चरमपंथी संगठनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाये जाने के बारे में भी निर्णय हुआ। इससे पूर्व दिन में विजय कुमार, आनंद प्रकाश माहेश्वरी एवं अन्य वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों ने रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेने से शिष्टाचार भेंट की।

टॅग्स :बिहारबिहार विधान सभा चुनाव २०२०पटनाचुनाव आयोगजेडीयूआरजेडीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)लोक जनशक्ति पार्टीजीतन राम मांझीनीतीश कुमारसुशील कुमार मोदीतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारतSIR Update 2025: वोटर लिस्ट में कैसे चेक करें अपना E-EPIC नंबर और नाम, इन स्टेप्स को करें फॉलो

भारत अधिक खबरें

भारत2026 विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल में हलचल, मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की आधारशिला, हुमायूं कबीर ने धर्मगुरुओं के साथ मिलकर फीता काटा, वीडियो

भारतमहाराष्ट्र महागठबंधन सरकारः चुनाव से चुनाव तक ही बीता पहला साल

भारतHardoi Fire: हरदोई में फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

भारतबाबासाहब ने मंत्री पद छोड़ते ही तुरंत खाली किया था बंगला

भारतWest Bengal: मुर्शिदाबाद में ‘बाबरी शैली की मस्जिद’ के शिलान्यास को देखते हुए हाई अलर्ट, सुरक्षा कड़ी