लाइव न्यूज़ :

Bihar Election Result 2025: "टाइगर अभी जिंदा है", नीतीश कुमार फिर बनेंगे सीएम! नतीजे आने से पहले ही जीत का पोस्टर वायरल

By अंजली चौहान | Updated: November 14, 2025 09:20 IST

Bihar Election Result 2025: यह घटनाक्रम बिहार विधानसभा चुनाव के महत्वपूर्ण नतीजों की घोषणा से ठीक पहले हुआ है।

Open in App

Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनावों की आज मतगणना हो रही है। एक तरफ चुनाव आयोग वोटों की गिनती में जुटा हुआ है तो वहीं नतीजे आने से पहले ही जनता दल (यूनाइटेड) ने जीत का दम भर दिया है। पटना के 1 अणे मार्ग स्थित सीएम आवास के बाहर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को समर्पित एक पोस्टर देखा गया, जिसमें 'टाइगर अभी जिंदा है' शीर्षक दिया गया है। पोस्टर में सभी धार्मिक समुदायों को चुनावों में जेडी(यू) को दिए गए समर्थन के लिए धन्यवाद दिया गया।

दिलचस्प है कि पार्टी ने जीत से पहले ही जीत का दावा करते हुए पोस्टर में जनता को धन्यवाद दिया है।

पोस्टर में पार्टी कार्यकर्ताओं की नीतीश कुमार को चौथी बार बिहार का मुख्यमंत्री बनते देखने की इच्छा को दर्शाया गया है। इसी तरह का एक पोस्टर पटना में भी लगाया गया, जिसमें उन्हें समाज के हाशिये पर रहने वालों सहित सभी समुदायों का "रक्षक" बताया गया है।

इस बीच, सुबह 8 बजे मतगणना शुरू होते ही सीएम आवास के बाहर सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई है। भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) ने कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पटना जिले में आदर्श आचार संहिता को 16 नवंबर तक बढ़ा दिया है, जिला प्रशासन के एक बयान में गुरुवार को कहा गया है कि जिला मजिस्ट्रेट, पटना ने आदर्श आचार संहिता की समाप्ति तक भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस), 2023 की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा जारी की है, जिससे जिले में विजय जुलूसों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है।

शुरुआती रुझानों में क्या हाल

2025 के बिहार विधानसभा चुनावों के शुरुआती रुझानों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) 53 सीटों पर आगे चल रहा है, जबकि महागठबंधन 29 निर्वाचन क्षेत्रों में आगे चल रहा है।

जन सुराज पार्टी ने भी दो सीटों पर बढ़त बना ली है। कड़ी सुरक्षा के बीच सभी 243 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हुई। अधिकारियों ने डाक मतपत्रों की गिनती शुरू कर दी ज़्यादातर एग्ज़िट पोल एनडीए की आसान जीत का अनुमान लगा रहे हैं, जबकि कुछ महागठबंधन को जीतते हुए दिखा रहे हैं।

चुनाव आयोग के आधिकारिक प्रेस नोट के अनुसार, 6 और 11 नवंबर को हुए दो चरणों के मतदान में 2,616 उम्मीदवारों और 12 मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों ने हिस्सा लिया और किसी ने भी किसी भी निर्वाचन क्षेत्र में पुनर्मतदान की माँग नहीं की। मुख्य मुकाबला जेडी(यू)-बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए और आरजेडी-कांग्रेस के नेतृत्व वाले महागठबंधन के बीच है, जिसमें पहली बार चुनाव लड़ रहे जन सुराज तीसरे खिलाड़ी हैं।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025बिहारनीतीश कुमारचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया